Shoaib Ibrahim Dipika Kakar Video: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ की वजह से काफी परेशानियों का सामना कर रही हैं। कुछ समय पहले ही दीपिाक ने खुलासा किया कि उन्हें लीवर कैंसर हैं और उसकी सर्जरी सक्सेसफुली हो गई। हालांकि, इसके बाद दीपिका ने खुलासा किया कि उनके पेट में लगभग 1.5 मि.मी. का सिस्ट पाया गया था और इसी वजह से एक्ट्रेस की तबीयत काफी ज्यादा खराब रहने लगी हैं। दीपिका ने इस चीज की सर्जरी भी करवा ली हैं। इन दिनों दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) रिकवरी पर हैं और उनका ध्यान शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) अच्छे से रख रहे हैं लेकिन दीपिका की बीमारी का असर शोएब पर भी पड़ रहा है। (ये भी पढ़ें: TV TRP Report: अनुपमा की हालत खराब, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को मिलेगा जोरदार झटका; Top 5 में हुआ उलटफेर)
dipika kakar-shoaib ibrahim (Photo Credit- You tube)
दीपिका कक्कड़ की चिंता में परेशान हुए शोएब इब्राहिम
हाल ही में शोएब इब्राहिम ने अपना एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वह लगभग 10-12 दिनों से ज्यादा व्लॉग नहीं बना रहे हैं। इसके दो कारण है। अभी तीन दिन पहले ही दीपिका का सिटी स्कैन हुआ है। सब ठीक है और रिस्क नहीं है। लेकिन चीजों को ध्यान रखना पड़ेगा। अभी बस इन्हीं चीजों में लगा हूं। हर दिन अस्पताल जाना... ओपिनियन लेना... टेस्ट कराना.. ऐसे में ही रोज रोज व्लॉग बनाकर आपको क्यों ही बोर करना। मैंने सोचा एक बार में सब बता दूंगा। इसी व्लॉग में शोएब ने ये बात कबूला की है कि उन्हें दीपिका के लिए हेल्थ एंजाइटी भी होने लगी है. (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के बाद इस शो से धमाका करेंगे Harshad Chopda, फैंस को देंगे सरप्राइज)dipika kakar-shoaib ibrahim (Photo Credit- youtube)
