टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के बाद इस शो से धमाका करेंगे Harshad Chopda, फैंस को देंगे सरप्राइज

Harshad Chopra New TV Show: एक्टर हर्षद चोपड़ा काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। वह ये रिश्ता क्या कहलाता है और बड़े अच्छे लगते हैं 4 में दिखे। अब एक्टर नए टीवी शो से धमाका कर सकते हैं।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor harshad chopda (Photo Credit-instagram)

Harshad Chopra New TV Show: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। वह सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिमन्यु बनकर फैंस का दिल जीत चुके हैं लेकिन इस शो के बाद से ही हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) गायब हैं। फैंस हर्षद के नए शो का इंतजार कर रहे हैं और अब लगता है कि फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। हर्षद चोपड़ा के नाम इन दिनों एक शो से जोड़ा जा रहा है और दावा है कि टीवी के नए शो में हर्षद चोपड़ा तहलका मचा सकते हैं। हालांकि, हर्षद के अलावा शो के मेकर्स दूसरे एक्टर से भी बातचीत कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी को डेट पर लेकर जाएगा मिहिर, नंदिनी से रिश्ता तोड़ेगा करण)

हर्षद चोपड़ा टीवी पर करेंगे धमाका

टीवी पर जल्द ही सीरियल मुक्केबाज आने वाला है। इस शो के प्री-प्रोडक्शन का काम इन दिनों चल रहा है और मेकर्स शो की कास्टिंग में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस शो के लिए मेल लीड एक्टर की तलाश में है और मेकर्स के सामने अभी दो नाम है। दावा है कि मेकर्स हर्षद चोपड़ा को इस शो में बतौर लीड एक्टर कास्ट करना चाहते हैं और इसी वजह से मेकर्स संग एक्टर की बातचीत चल रही है। दूसरी तरफ इस शो के लिए फहमान खान का नाम भी सामने आ रहा है। दावा है कि मेकर्स फहमान खान के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि, फैंस चाहते हैं कि इस शो के लिए हर्षद चोपड़ा और मेकर्स की बात बन जाए और एक्टर एक बार फिर छोटे पर्दे पर राज करे। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: कृष बनेगा विलेन, जेल की चक्की पीसेगी मायरा; अभिरा के खिलाफ चलेगा बड़ी चाल)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor harshad chopda

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor harshad chopda (photo credit- Instagram)

हर्षद चोपड़ा के शोज

बता दें कि हर्षद चोपड़ा ने टीवी इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई हिट शोज दिए हैं। उन्होंने लेफ्ट राइट, तेरे लिए, किस देश में है मेरा दिल, बेपनाह और ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई शोज से टीवी पर तहलका मचाया है। इन शोज में हर्षद की जोड़ी कई एक्ट्रेस संग बनी। हालांकि, फैंस को हर्षद संग प्रणाली राठौड़ और जेनिफर विंगेट की जोड़ी काफी पसंद आई।
Kavita
कविता author

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

End of Article