TV TRP Report: बार्क की तरफ से इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है। इस बार भी अनुपमा को राहत नहीं मिली है लेकिन क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की टेंशन बढ़ती जा रही है। एक समय था जब टॉप 5 में स्टार प्लस के शोज का राज होता था लेकिन अब टीआरपी पूरी तरह बदल गई है। टॉप 5 में हर हफ्ते बदलाव होता है और इस बार भी भयंकर बदलाव आया है। एक शो से क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को कांटे की टक्कर मिल रही है। आइए आपको टॉप 5 बताते हैं।
स्मृति ईरानी के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने इस हफ्ते भी पहले नंबर की गद्दी पर कब्जा कर लिया है। इस शो से नोइना जा चुकी है और अब कहानी एक बार फिर तुलसी मिहिर पर आ गई है। शो को इस हफ्ते 2.0 रेटिंग मिली है।
इस लिस्ट में जी टीवी के हिट शो वसुधा का नाम है। ये शो फैंस का दिल जीत चुका है और अब सीरियल ने लंबी छलांग लगाई है। बीते हफ्ते वसुधा मुश्किल से टॉप 5 में आया था और इस बार सीरियल 1.9 रेटिंग के साथ सीधा दूसरे नंबर पर आ गया है।
गंगा माई की बेटियां भी इस हफ्ते पीछे नहीं रही है। इस हफ्ते गंगा माई की बेटियों को तीसरे नंबर पर जगह मिली है और इस शो की रेटिंग 1.8 रही है। बता दें कि मेकर्स शो में अब ढेर सारे ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, ताकि ये शो पहले नंबर पर जा सके। सबकी नजर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की गद्दी पर है।
टीआरपी में अनुपमा की हालत सुधर नहीं रही है। ये शो पहले नंबर पर रहा करता था लेकिन अब सीरियल टॉप 5 में भी मुश्किल से आ रहा है। इस बार सीरियल 1.7 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है। बता दें कि सीरियल में अनुपमा एक बार फिर से अपनी नई शुरुआत करने वाली है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पिन ऑफ भी लोगों को पसंद आ रहा है। इस शो को मेकर्स ने क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं नाम दिया है। इस बार इस शो ने टॉप 5 में जगह बनाई है। सीरिल ने छलांग लगाते हुए नंबर 5 की सीट पक्की कर ली। सीरियल को 1.7 रेटिंग मिली है।