टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 में रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट का सामना करेंगे समर्थ जुरेल, इन नाम पर भी चर्चा

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: रियलिटी शो खतरो के खिलाड़ी 15 से एक-एक करके कई स्टार्स के नाम जुड़ रहे हैं। अब इस लिस्ट में समर्थ जुरेल का नाम भी शामिल हो गया है।

Image

khatron ke khiladi 15-samarth jurel (instagram- Photo Credit)

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: रोहित शेट्टी अपने खतरनाक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का ऐलान कर चुके हैं। मेकर्स इस शो की तैयारियों में जुटे हैं। अब तक सोशल मीडिया पर उन कई स्टार्स के नाम आए हैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। कई कलाकार की शो के मेकर्स संग बातचीत जारी है, लेकिन इसी बीच एक और रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया हैक कि खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15 ) का हिस्सा समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) भी बन सकते हैं, जो इन दिनों लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं। समर्थ के अलावा, इस शो में कई स्टार्स के नाम है। (ये भी पढ़ें: Dipika Kakar की बीमारी का पति Shoaib Ibrahim की जिंदगी पर पड़ा गहरा असर, एक्टर ने फैंस के बीच किया खुलासा)

    शो में शामिल होंगे समर्थ जुरेल

    फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खतरों के खिलाड़ी 15 के मेकर्स ने समर्थ जुरेल को शो के लिए अप्रोच किया है। इसी रिपोर्ट में तीन और कलाकार का नाम शामिल है। दावा है कि इस शो के लिए फलक नाज, अंकित गुप्ता और ईशा मालवीय को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। अब तक इन कलाकार और मेकर्स की तरफ को कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। ऐसे में अभी शो में शामिल होने वाले कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम आना बाकी है। (ये भी पढ़ें: TV TRP Report: अनुपमा की हालत खराब, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को मिलेगा जोरदार झटका; Top 5 में हुआ उलटफेर)

    एक के बाद एक रियलिटी शो कर रहे हैं समर्थ जुरेल

    समर्थ जुरेल ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल उडारिया से की थी। इसके बाद वह बिग बॉस का हिस्सा बने, यहां पर समर्थ, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का लव ट्राइएंगल काफी हिट हुआ। इसके बाद समर्थ जुरेल कुकिंग शो लाफ्टर शेफ का हिस्सा बने। इस शो में समर्थ के साथ ईशा मालवीय भी दिखी थीं और अब दोनों खतरों के खिलाड़ी में भी साथ दिख सकते हैं।

    कब से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15

    बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 को हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करने वाले हैं। इस शो की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी इस शो की शूटिंग मई महीने से शुरू कर देंगे और टीवी पर ये शो जून तक आ जाएगा। 'खतरों के खिलाड़ी 15' से अभी तक कई टीवी और बॉलीवुड कलाकारों के नाम जुड़ चुके हैं, जो रोहित शेट्टी के अपकमिंग शो में हाथ आजमाने के लिए तैयार है। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा, ईशा मालवीय से लेकर फरहाना भट्ट तक शामिल हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article