टीवी मसाला

Dipika Kakar की बीमारी का पति Shoaib Ibrahim की जिंदगी पर पड़ा गहरा असर, एक्टर ने फैंस के बीच किया खुलासा

Shoaib Ibrahim Dipika Kakar Video: एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि दीपिका कक्कड़ की बीमारी का असर उन पर भी काफी ज्यादा हुआ है। उन्हें एंजाइटी होने लगी है।

Image

dipika kakar-shoaib ibrahim (Photo Credit- You tube)

Shoaib Ibrahim Dipika Kakar Video: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ की वजह से काफी परेशानियों का सामना कर रही हैं। कुछ समय पहले ही दीपिाक ने खुलासा किया कि उन्हें लीवर कैंसर हैं और उसकी सर्जरी सक्सेसफुली हो गई। हालांकि, इसके बाद दीपिका ने खुलासा किया कि उनके पेट में लगभग 1.5 मि.मी. का सिस्ट पाया गया था और इसी वजह से एक्ट्रेस की तबीयत काफी ज्यादा खराब रहने लगी हैं। दीपिका ने इस चीज की सर्जरी भी करवा ली हैं। इन दिनों दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) रिकवरी पर हैं और उनका ध्यान शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) अच्छे से रख रहे हैं लेकिन दीपिका की बीमारी का असर शोएब पर भी पड़ रहा है। (ये भी पढ़ें: TV TRP Report: अनुपमा की हालत खराब, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को मिलेगा जोरदार झटका; Top 5 में हुआ उलटफेर)

दीपिका कक्कड़ की चिंता में परेशान हुए शोएब इब्राहिम

हाल ही में शोएब इब्राहिम ने अपना एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वह लगभग 10-12 दिनों से ज्यादा व्लॉग नहीं बना रहे हैं। इसके दो कारण है। अभी तीन दिन पहले ही दीपिका का सिटी स्कैन हुआ है। सब ठीक है और रिस्क नहीं है। लेकिन चीजों को ध्यान रखना पड़ेगा। अभी बस इन्हीं चीजों में लगा हूं। हर दिन अस्पताल जाना... ओपिनियन लेना... टेस्ट कराना.. ऐसे में ही रोज रोज व्लॉग बनाकर आपको क्यों ही बोर करना। मैंने सोचा एक बार में सब बता दूंगा। इसी व्लॉग में शोएब ने ये बात कबूला की है कि उन्हें दीपिका के लिए हेल्थ एंजाइटी भी होने लगी है. (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के बाद इस शो से धमाका करेंगे Harshad Chopda, फैंस को देंगे सरप्राइज)
dipika kakar-shoaib ibrahim

dipika kakar-shoaib ibrahim (Photo Credit- youtube)

    शोएब इब्राहिम को होने लगी एनजाइटी

    शोएब इब्राहिम ने बताया कि आज के समय में अगर दीपिका थोड़ा भी परेशान होती है तो उन्हें डर लगने लगता है और मन में कई तरह की आशंकाएं आ जाती हैं। शोएब के मुताबिक, इस पूरी घटना ने उन्हें मानसिक रूप से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। वह अपना सारा ध्यान काम और व्लॉग से छोड़कर सिर्फ दीपिका पर लगा चुके हैं और उन्हीं का ध्यान रख रहे हैं।

    पति को संभालती दिखीं दीपिका कक्कड़

    शोएब ने अपने वीडियो में बताया कि अब वह किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेंगे और इसी वजह अब वह दीपिका की हेल्थ को लेकर अलग अलग अस्पताल में जाकर ओपिनियन ले रहे हैं। शोएब के साथ इस वीडियो में दीपिका भी दिखीं और वह कहीं न कहीं अपने पति को संभालने की कोशिश करती हैं। वह बताती हैं कि जब कोई इंसान मरीज के साथ होता है तो उस इंसान की हालत भी काफी ज्यादा खराब हो जाती है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article