ICU से अब तक बाहर नहीं आए Shoaib Ibrahim ने पिता, एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट; मायूस दिखीं Dipika Kakar

Shoaib Ibrahim Gave Father Health Update: एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि वह अब तक आईसीयू में है।

Shoaib Ibrahim Gave Father Health Update: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों काफी मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। शोएब की पत्नी दीपिका कक्कड़ की हेल्थ बहुत ज्यादा ठीक नहीं रहती हैं और अब शोएब के पिता भी अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता ने बीते दिनों ही बताया था कि उनके ब्रैन हेमरेज हुआ है और इस वजह से वह जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं और अब एक्टर ने बताया है कि उनके पिता की हालत अब कैसी है। शोएब के मुताबिक, उनके पिता अब भी आईसीयू में ही भर्ती हैं। (ये भी पढ़ें: Arvind Vaidya को देश का सबसे बड़ा सम्मान मिलने के बाद Anupamaa के सेट पर मनाया गया जश्न, देख इमोशनल हुए बापू जी)

DIPIKA kakar-Shoaib Ibrahim

DIPIKA kakar-Shoaib Ibrahim (photo credit- instagram)

    शोएब इब्राहिम ने दिया पापा का हेल्थ अपडेट

    शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हैं। दोनों अपने पिता की तबीयत के लिए काफी ज्यादा चिंतित हैं, लेकिन शोएब अपने पिता का हेल्थ अपडेट देने जरूर आ रहे हैं। शोएब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने बताया कि उनके पिता आईसीयू से बाहर आ जाते, लेकिन एक शिकायत के बाद अभी भी वो आईसीयू में हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब और दीपिका अपनी कार में बैठे हुए हैं और शोएब बोल रहे हैं, फिर से छोटा सा अपडेट पापा की हेल्थ के लिए... आप सभी लोग बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं। आप सभी भी उतनी ही दुआ कर रहे हैं, जितनी हम कर रहे हैं। पापा कल आईसीयू से डिस्चार्ज हो जाते लेकिन कल दोपहर में फोन आया... कल सुबह जब मैं उनसे मिलने गया तब उन्हें छोटी सी शिकायत थी।' (ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Surbhi Jyoti ने मनाया 38वां बर्थडे, दोस्तों संग की धमाकेदार पार्टी, हर फोटो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप)

    आईसीयू में ही है शोएब इब्राहिम के पिता

    शोएब ने वीडियो में आगे कहा, 'पापा का जो लेफ्ट हैंड है वो थोड़ा उठ रहा था, वो अब पूरा ही नहीं उठ रहा है। डॉक्टर ने कॉल पर बोला कि उन्हें फिर से एमआईआर करना पड़ेगा। एमआईआर स्कैन करने पर पता चला कि पापा को दोबारा फिर से कुछ नहीं हुआ लेकिन उनका क्लोड थोड़ा टेंस हो गया। इस वजह से उनका लेफ्ट पैर और हाथ नहीं उठ रहे। कल सुबह हम सब काफी टेंशन में थे। हो जाता है आप समझ सकते हैं। आज पापा को डिस्चार्ज होना था, लेकिन आज वो चीज काफी ठीक है। आज फिर से वो चीज ठीक है।' इस वीडियो में दीपिका ने कुछ नहीं कहा। वह बस मायूस मन के साथ बैठी दिखीं

    End of Feed