टीवी मसाला

Arvind Vaidya को देश का सबसे बड़ा सम्मान मिलने के बाद Anupamaa के सेट पर मनाया गया जश्न, देख इमोशनल हुए बापू जी

Arvind Vaidya Honored On The Sets Of Anupamaa: टीवी एक्टर अरविंद वैद्य को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। अरविंद वैद्य अनुपमा में नजर आ रहे हैं और एक्टर को सेट पर भी काफी स्पेशल फील करवाया गया।

Image

Arvind Vaidya at anupamaa set (photo credit- instagram)

Arvind Vaidya Honored On The Sets Of Anupamaa: टीवी सीरियल अनुपमा में हसमुख शाह के रोल में नजर आ रहे अरविंद वैद्य इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अरविंद वैद्य देश के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित हुए हैं। अरविंद वैद्या (Arvind Vaidya) को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है, जिसके बाद से ही अभिनेता को ढेर सारी बधाई मिल रही है। वहीं, अब अभिनेता को पद्म श्री मिलने की खुशी में अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर काफी कुछ हुआ। यहां पर भी एक्टर को सम्मानित किया गया, जिसके बाद माहौल एकदम पार्टी वाला देखने के लिए मिला। (ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Surbhi Jyoti ने मनाया 38वां बर्थडे, दोस्तों संग की धमाकेदार पार्टी, हर फोटो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप)

अनुपमा के सेट पर सम्मानित हुए अरविंद वैद्य

अनुपमा के सेट से तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें शो के निर्माता राजन शाही एक्टर अरविंद वैद्य को सम्मानित करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर राजन शाही अरविंद वैद्य को शॉल ओढ़ाते हैं। उनके गले में सम्मान के साथ एक दुपट्टा भी ढालते हैं। अरविंद वैद्य के साथ उनकी पत्नी को भी सम्मानित किया जाता है, जो उनके साथ अनुपमा के सेट पर ही मौजूद दिखीं। इस मौके पर उन्हें गणपति बप्पा की एक मुर्ति भी दी जाती है, जो काफी सुंदर है। राजन शाही अरविंद वैद्य को सम्मानित करते हुए इस बात की खुशी जाहिर करते हैं कि अनुपमा के कास्ट से अभिनेता को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो शो और तमाम कलाकारों के बहुत ही गर्व की बात है। (ये भी पढ़ें: TRP के लिए Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 का आएगा दूसरा स्पिन ऑफ, ऋत्विक-मुन्नी और अजय-परी की कहानी में आएगा तूफान)

    भावुक हुए अरविंद वैद्य

    वहीं, आखिर में अरविंद वैद्य भी तमाम कलाकारों को अपने लिए प्यार देखकर इमोशनल नजर आए। अनुपमा के सेट पर अरविंद वैद्य के लिए कैक मंगवाया गया, जिसे अभिनेता ने सभी के प्यार के साथ काटा। इसी मौके पर अभिनेता की आंखें थोड़ी सी नम नजर आईं। वे अपने लिए कलाकारों के बीच ये प्यार और सम्मान देख इमोशनल होने से खुद को रोक नहीं पाए।

    अरविंद वैद्य का करियर

    बता दें कि अरविंद वैद्य को छह दशकों से इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अधिक समय तक गुजराती थिएटर और हिंदी टेलीविजन/फिल्मों में काम किया है। उन्हें ऐसे तो कई शोज किए हैं, लेकिन दर्शकों के बीच उन्हें 'अनुपमा' में 'बापूजी' (हसमुख शाह) की भूमिका के लिए ही जाना जाता है।
    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article