Surbhi Jyoti Birthday Photos: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। सुरभि जल्द ही मां बनने वाली हैं और मां बनने से पहले सुरभि ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया। सुरभि ने अपना ये खास दिन खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेटि किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। इन फोटोज में सुरभि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और फैंस सुरभि के प्रेग्नेंसी ग्लो पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। आइए आपको सुरभि की मस्ती भरी पार्टीज की फोटोज दिखाते हैं।
सुरभि ज्योति ने अपना जन्मदिन शानदार अंदाज में मनाया। सुरभि ज्योति ने अपने 38वें जन्मदिन पर यूनिक केक काटा, जो इस तस्वीर में पीले रंग का दिख रहा है। फ्लावर स्टाइल वाले इस केक के आसपास सभी लोग खडे़ हैं और सुरभि भी थोड़ा थोड़ा नाच रही हैं।
इस तस्वीर में सुभि ज्योति को उनके लविंग हसबैंड सुमित सूरी बर्थडे केक खिला रहे हैं। इस मौके पर सुमित अपनी लेडी लव को प्यार से निहार रहे हैं, लेकिन सुरभि का सारा फोकस सिर्फ केक पर है, जिसे वह बहुत ही मन से खा रही हैं।
सुरभि ज्योति की बर्थडे पार्टी में उनकी गर्लगैंग ने काफी मस्ती की। इस पार्टी में आशा नेगी, किश्वर मर्चेंट, अनिता हस्सनंदनी समेत की एक्ट्रेसेस नजर आईं, जो सुरभि की काफी क्लोज फ्रेंड्स हैं। इस तस्वीर में सभी लोग सुरभि के आसपास खड़ी हैं और हंस रही हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर में अपना बेबी बंप पकड़ा है। आशा ने भी सुरभि के बेबी बंप को टच किया है।
इस तस्वीर में प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति अपने पति सुमित सूरी और किश्वर मर्चेंट, सुयश रॉय के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सुरभि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और किश्वर सुयश ने एक्ट्रेस के बेबी बंप को टच किया है। इस तस्वीर में सभी दोस्तों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है।
इस तस्वीर में सुरभि अपने खास दोस्त आशा नेगी, अनिता हस्सनंदनी नजर आ रही हैं। इन तीन हसीनाओं के बीच एक्टर भी है। इस तस्वीर में सुरभि के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। फैंस के बीच ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
सुरभि ज्योति के बर्थडे की फोटोज फैंस के बीच धड़ल्ले से वायरल हो रही है, जिन पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने हर फोटो को देखने के बाद सुरभि के प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ की है। कई फैंस सुरभि के पर्पल आउटफिट की तारीफ की है, जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा और निखार मार रहा है।