Shoaib Ibrahim on DKI Shut Down Rumours: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता था। बेटे रुहान के जन्म के बाद से ही दीपिका ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली। छोटे परदे के बाद टीवी हसीना ने यूट्यूब पर वलॉग के साथ-साथ खुद का क्लोथिंग ब्रांड भी शुरू किया था। दीपिका के फैंस इस क्लोथिंग ब्रांड से काफी इंप्रेस भी हुए लेकिन खबर सामने आई कि इसे अचानक बंद कर दिया। कारण बताया गया कि कपड़ों के कीमत क्वालिटी के हिसाब से बेहद खराब था। अब इन उड़ती खबरों पर शोएब इब्राहीम ने चुप्पी तोड़ी।
कल एक्टर शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) ने फैंस संग Q&A खेला जिसमें फैंस के सवालों का जवाब देना होता है। एक फैन ने पूछ डाला कि लेबल 'दीपिका कक्कड़ इब्राहीम' का कोई अपडेट? जवाब देते हुए शोएब कहते हैं 'स्टॉक आने में थोड़ा समय लग रहा है लेकिन इसके पीछे की कहानी मैं किसी और दिन बताऊँगा। आप सभी को जल्द ही नए और फ्रेश स्टॉक साइट पर देखने को मिलेंगे। इसी के साथ अन्य यूजर ने दीपिका कक्कड़ के क्लोथिंग ब्रांड की ठप होने वाली खबरों पर रिएक्शन मांगा। शोएब इन खबरों को बेबूनियाद और फेक बताते हैं और फैंस को इन रुमर्स को इग्नोर करने की सलाह भी दी।
जब शोएब इब्राहीम ने सवालों का जवाब दे रहे थे तो दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) पीछे ही बैठी हुई नजर आईं जो रुमर्स के बारें में सुन हंस रही थी। दीपिका के हाथ में बेटे रुहान को भी देखा गया। कल शोएब इब्राहीम ने अपने पिता का जन्मदिन मनाया था। इसी के साथ साल 2023 में दीपिका ने ये ब्रैंड शुरू किया था जिसमें औरतों के लिए ट्रेडिशनल कपड़े बेचे जाते हैं।
