Bade Achhe Lagte hain 4 Spoiler: ऋषभ की सच्चाई जानने से कुछ ही कदम दूर है भाग्यश्री, छोटी बहन हो जाएगी किडनैप

Bade Achhe Lagte hain 4 Spoiler: बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 दर्शकों को खूब भा रहा है। सीरियल की कहानी बेहद दिलचस्प है और आगे आने वाले एपिसोड तो और भी मजेदार होने वाला है। क्योंकि शो में ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश होगी। आज रात का स्पॉइलर यहाँ पढ़ें

Bade Achhe Lagte hain 4 Spoiler: दर्शकों का फेवरेट शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4( Bade Achhe Lagte Hain 4 ) कमाल कर रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में भर-भरकर ट्विस्ट और टर्न्स नजर आ रहे हैं जो फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। भाग्यश्री और ऋषभ के जीवन की ये कहानी बड़ी दिलचस्प है। जिसमें रोजाना नए उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाते हैं। पिछले एपिसोड में जहां आपने देखा कि भाग्यश्री को मिया की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चल जाएगा। उसके बाद वह ऋषभ से नाराज हो जाती है। वहीं आज रात का एपिसोड सस्पेंस से भरा होगा जिसे देखकर आपकी भी बेताबी भी बढ़ जाएगी। आज रात के एपिसोड में बड़ा धमाका होगा, आइए बताते हैं आज का स्पॉइलर।

Bade Achhe lagte hain 4

Pic Credit: Sony Liv

पदमा करेगी डांस

शो की शुरुआत होती है ऋषभ की जिम से जहां पर एक लड़की फिसलकर गिर जाती है और उसे चोट लग जाती है। उसके चोट लगने से हर कोई परेशान दिखाई देगा क्योंकि कंपीटीशन नजदीक है और तुरंत ही एक डांसर की जरूरत है। तभी सबके दिमाग में आएगा कि पदमा यानि भाग्यश्री की अम्मा बहुत अच्छा डांस करती है। उसे हमारी टीम का हिस्सा बनना चाहिए। ऋषभ अपनी सासु मां को डांस करने के लिए मना लेता है।

भाग्यश्री को पता चली सच्चाई

भाग्यश्री ने डॉक्टर और मिया की सारी बातें सुन ली है। अब वह ऋषभ के बारे में मन ही मन हजार बातें सोचने में लग जाती है। जब वह जिम में ऋषभ से मिलती है तो उसपर अपना गुस्सा भी निकालती है। हालांकि उस समय सभी घर वाले मौजूद होते हैं तो यह माहौल ज्यादा गरम नहीं बनता।

End of Feed