Shilpa Shirodkar ने 'कागज कलम दवात...' पर झूमकर किया ऐसा डांस, करण वीर मेहरा ने भी साथ आकर महफिल में लगाई आग

Shilpa Shirodkar Dance On Kagaz Kalam Dawat With Terence Lewis Video Viral: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं शिल्पा शिरोडकर ने लोगों के दिलों को खूब जीता है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'कागज कलम दवात...' पर झूमकर नाचती दिखाई दीं।

Shilpa Shirodkar Dance On Kagaz Kalam Dawat With Terence Lewis Video Viral: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं शिल्पा शिरोडकर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शिल्पा शिरोडकर ने 'बिग बॉस 18' में रहकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 'बिग बॉस 18' के बाद से शिल्पा शिरोडकर किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक डांस वीडियो के कारण लाइमलाइट में आ गई हैं। शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) का ये डांस वीडियो एक पार्टी से जुड़ा है, जिसमें टेरेंस लेविस से लेकर शांतनु महेश्वरी तक नजर आए। पार्टी में यूं तो कई लोग मौजूद थे, लेकिन शिल्पा शिरोडकर के एक डांस ने महफिल की रौनक में चार चांद लगाने का काम किया है।

End of Feed