टीवी मसाला

Celebrity Masterchef: इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं गौरव खन्ना, खुद खुलासा कर बोले- बहुत कम लोगों को पता है...

Celebrity Masterchef Gaurav Khanna Reveals About Suffering From This Health Issue: 'अनुपमा' के बाद 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपना सिक्का जमा रहे गौरव खन्ना एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद गौरव खन्ना ने किया है। उनका कहना है कि इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

Image

गौरव खन्ना इस गंभीर बीमारी के हैं शिकार

Celebrity Masterchef Gaurav Khanna Reveals About Suffering From This Health Issue: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' के बाद 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी किस्मत आजमा रहे एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों को तो इंप्रेस किया ही है, साथ ही अब कुकिंग स्किल से भी रंग जमा रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। गौरव खन्ना ने बताया है कि वह एक बीमारी से जूझ रहे हैं और इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। गौरव खन्ना से जुड़ी इस बात को सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का इससे जुड़ा वीडियो भी खूब सुर्खियों में है। वीडियो में गौरव खन्ना 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में प्रॉन्स बनाते दिखाई दिये। उन्होंने इस दौरान कहा, "मुझे पता नहीं कि कैसा बन रहा है। कलर सही करना है, लेकिन असली परेशानी यही है कि मैं कलर ब्लाइंड हूं। कई लोग जानते हैं इस बारे में और कई लोग नहीं जानते।" गौरव खन्ना अपनी बनाई डिश एक्ट्रेस आयशा झुल्का से भी चेक कराते दिखाई दिये। गौरव खन्ना का ये वीडियो देख लोग खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही इस बात पर तारीफ भी कर रहे हैं कि एक्टर ने अपनी बीमारी को बहाना नहीं बनाया।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की तारीफ में एक यूज ने लिखा, "हां इन्होंने ये पहले भी बताया है, इन सबके बाद भी ये कितना अच्छा काम कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हां वो कलर ब्लाइंड हैं और उन्होंने इस बात को बहाने के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया है। गौरव खन्ना हर तरह का रिस्क लेते हैं और पूरे दिल से परफॉर्म करते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article