टीवी मसाला

रणवीर अल्लाहबादिया की कंट्रोवर्सी के बीच एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने शेयर किया पोस्ट, कह डाली ये बड़ी बात

Nikki Sharma Cryptic Post: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया अपने भद्दे बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। ऐसे में यूट्यूबर की एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। निक्की ने अपने पोस्ट के जरिए एक बड़ी बात कही है, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Nikki Sharma Cryptic Post

Nikki Sharma Cryptic Post: कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। इस बार शो में रणवीर अल्लाहबादिया जज बनकर पहुंचे थे लेकिन अब उनको ये भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल शो के दौरान यूट्यूबर ने कंटेस्टेंट से एक गंदा सवाल पूछा। रणवीर का सवाल माता-पिता के संबंध से था जिसे सुन वहाँ बैठा हर कोई हैरान हो गया था। पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब इस शो की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। अब पूरी कंट्रोवर्सी के बीच रणवीर की एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक्की ने रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) की कंट्रोवर्सी के बीच पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि आपका शरीर सिर्फ भोजन को ही रिजेक्ट नहीं करता; यह एनर्जी को भी अस्वीकार करता है। अगर आपका शरीर कुछ जगहों, लोगों या चीजों को रिजेक्ट करना शुरू कर देता है, तो उस पर भरोसा करें और सुनें।" यह देख लोग हैरान है और जानना चाहते हैं कि निक्की का पोस्ट किसके लिए है। बता दें निक्की शर्मा (Nikki Sharma) एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो शिवशक्ति, जन्म जन्म के साथ जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

ऐसा कहा जाता है कि टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को डेट कर रही थीं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। हालांकि कुछ समय पहले देखा गया कि इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूजे को अनफॉलो कर दिया। यह देख लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। कभी भी रणवीर और निक्की ने अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन बार-बार दोनों की चोरी तस्वीरों द्वारा पकड़ी जाती थी। रणवीर अल्लाहबादिया समेत समय रैना, अपूर्वा मखीजा जैसे अन्य यूट्यूबर पर केस दर्ज किया गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article