टीवी मसाला

Karan Veer Mehra ने सरेआम शिल्पा शिरोडकर को किया किस तो चिढ़ गईं चुम दरांग! चेहरे पर साफ नजर आई नाराजगी

Chum Darang Gets Angry As Karan Veer Mehra Kissed Shilpa Shirodker: 'बिग बॉस 18' फेम चुम दरांग का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह करण वीर मेहरा पर गुस्सा होती नजर आईं। दरअसल, वीडियो में करण वीर मेहरा ने शिल्पा शिरोडकर को किस किया था।

Image

करण वीर मेहरा पर भड़कीं चुम दरांग!

Chum Darang Gets Angry As Karan Veer Mehra Kissed Shilpa Shirodker: 'बिग बॉस 18' के बाद से ही करण वीर मेहरा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। करण वीर मेहरा ने 'बिग बॉस 18' में पांच कंटेस्टेंट्स को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। 'बिग बॉस 18' में तो करण वीर मेहरा की दोस्ती चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर और दिग्विजय सिंह राठी के साथ गहरी थी ही, साथ ही घर के बाहर भी उनका दोस्ताना कुछ कम नहीं हुआ। वहीं हाल ही में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजियों के सामने शिल्पा शिरोडकर के गाल पर किस करते जनर आए। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा ध्यान चुम दरांग ने खींचा, जिनके चेहरे पर फैंस को नाराजगी नजर आई।

'बिग बॉस 18' फेम करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), चुम दरांग (Chum Darang), दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) वीडियो में साथ दिखाई दिये। तभी वहां पर शिल्पा शिरोडकर आईं और करण ने उनके गाल पर किस कर लिया। वहीं चुम दरांग, करण से कुछ कहते वक्त नाराज हो गईं। करण वीर मेहरा ने उनके कंधे पर हाथ रखकर मनाने की कोशिश की, लेकिन चुम के चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आई। वीडियो को देखते ही लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। बता दें कि करण वीर मेहरा, चुम दरांग, दिग्विजय सिंह राठी और शिल्पा शिरोडकर ने साथ में जमकर पार्टी की थी।

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, "इन्हें जलन हुई है या कुछ और?" दूसरे यूजर ने लिखा, "चुम के दिमाग में अभी चल रहा होगा कि तू मिल बेटा बाद में।" तीसरे यूजर ने लिखा, "वो जल रही है।" बता दें कि अभी तक इस बात पर चुम दरांग या करण वीर मेहरा का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article