shehnaaz Gill Trolled: पैपराजी को एटीट्यूड दिखाने पर शहनाज गिल हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- स्टारडम आते ही घमंडी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2022, 02:30 PM IST

shehnaaz Gill Trolled Social Media: शहनाज गिल एक बार फिर से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का रैपर एमसी स्क्वायर के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस का रूड एटीट्यूड लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने नए सॉन्ग के प्रमोशन में बिजी है। एक्ट्रेस हाल ही में अपने गाने के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 पर पहुंची थी। उनके साथ पंजाबी रैपर और हसल 2 फेम एमसी सक्येर (MC Square) भी नजर आए। प्रमोशन के दैरान शहनाज और एमसी स्क्वायर ने पैपराजी को कई पोज दिए। एमसी सक्वायर का पहला गाना घनी सयानी (Ghani Saayani) हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने को यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। शहनाज और एमसी के वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज एमसी से कहती हैं गाना गाओ, ये लोग सिर्फ फोटो लेने आए है। शहनाज का एटीट्यूड यूजर्स को काफी रूड लगा। इससे पहले भी शहनाज कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी है।

shehnaaz gill (5)

shehnaaz gill (credit pic: instagram)

शहनाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, ये बहुत घमंडी हो गई। अपने आपको क्या समझती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा मतलब कुछ भी हां। तीसरे यूजर ने लिखा, शहनाज इतने गुस्से में क्यों लग रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि शहनाज गिल पहले से बहुत ज्यादा बदल गई है... बेकार बिहेव्यर हो गया है।

End of Feed