Shehnaaz Gill का उड़ता था मजाक, बॉडी शेमिंग की वजह से लिया बड़ा फैसला

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 24, 2023, 11:14 AM IST

kisi ka bhai kisi ki jaan Actress shehnaaz gill body shamed: शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ ईद पर रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। शहनाज ने अब तक कई किलो वजन कम कर लिया है और अपना फैशन स्टाइल भी बदला है।

Shehnaaz gill body shamed: शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में अपनी उपस्थिति के दौरान खूब पॉपुलैरिटी पाई। शहनाज दर्शकों द्वारा सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक थीं और उन्होंने अपने हंसमुख स्वभाव के लिए बड़े पैमाने पर पॉपुलैरिटी पाई थी। रियलिटी शो के बाद, शहनाज गिल सबसे चर्चित और लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गईं। शहनाज गिल, शो के बाद अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हर तरफ सुर्खियों छा चुकी हैं। अब इस फैट लॉस के बारे में बात करते हुए टॉक शो में शहनाज गिल ने खुलासा किया कि वह मोटी होने के लिए शर्मिंदा थीं। अभिनेत्री ने अपनी हालिया फिल्म किसी का भाई किसी की जान को मिल रहे प्यार का लुत्फ उठा रही हैं।

shehnaaz gill

शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ ईद पर रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। शहनाज गिल ने अब तक कई किलो वजन कम कर लिया है और अपना फैशन स्टाइल भी बदला है। उनके अनुसार, यह एक सचेत निर्णय था क्योंकि शहनाज गिल को बिग बॉस में अपने स्टाइल के बारे में निगेटिव कमेंट मिले थे।

End of Feed