Shehnaaz Gill in Bigg Boss 16: बिग बॉस-16 में इस वीक शहनाज गिल की एंट्री हुई। लंबे इंजतार के बाद शहनाज गिल को बिग बॉस के मंच पर सलमान खान के साथ देखा गया। इस दौरान सलमान खान ने कंफर्म किया कि शहनाज उनके साथ किसी का भाई किसी की जान में काम कर रही हैं। यहां शहनाज ने सलमान के साथ गेम खेला और साथ में ‘दिल दियां गल्ला’ पर डांस किया। इसी के बाद शहनाज गिल को घरवालों के साथ भी एक टास्क में देखा गया। यहां पर शहनाज ने एमसी स्क्वेयर के साथ घरवालों को एक गेम खिलाया।
shiv thakre and shehnaaz gill
दरअसल शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर साथ में अपने नए गाने को प्रमोट करने पहुंचे थे। शो में उन्होंने जो किया, उससे यही साबित होता है कि शहनाज असली एंटरटेनमेंट क्वीन हैं। शहनाज ने कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ गेम खेले, जहां शिव ठाकरे ने सौंदर्या शर्मा पर नकली होने का आरोप लगा। उन्हें खेल के अनुसार सबसे जहरीला कहा गया। टास्क में शिव ठाकरे हमेशा की तरह जोश से भरे हुए थे और सौंदर्या के सामने अपनी शेखी बघार रहे थे। लेकिन शहनाज ने उनकी बोलती बंद कर दी, उन्होंने इसके लिए जो किया वह मजेदार था।
जब शिव और सौंदर्या साथ लड़ रहे थे, तो उन्होंने उन पर और अन्य कंटेस्टेंट पर कटाक्ष किया, जो कैमरों के लिए आवाज उठा रहे थे। शहनाज ने कहा कि उनका लड़ना और सीन्स बनाना व्यर्थ है क्योंकि फिलहाल सभी कैमरे उनकी ओर हैं। ऐसे में कोई इस दौरान उनके अलावा कैमरे में नहीं दिखेगा। सना के इस बयान पर सब हंसने लगे और शिव ठाकरे की बोलती बंद हो गई।
शहनाज ने शिव के साथ साजिद खान को भी नहीं छोड़ा। शहनाज ने साजिद से घर से बाहर आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह बहुत हो गया है और उन्हें ट्रॉफी की जरूरत नहीं है। सना की मस्ती को देखकर सभी घरवाले खुश हो गए।
