बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) के बीच में दोस्ती और दुश्मनी दोनों देखने को मिली। आज भले ही सिद्धार्थ हमारे बीच में नहीं है। लेकिन फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर आसिम रियाज ने कहा कि सब कुछ पहले से ही तय था। वो लोग मुझे विनर नहीं बनना चाहते थे, इसीलिए उस सीजन में मेकर्स ने फॉर्मेट ही बदल दिया। मेकर्स चाहते ही नहीं थे कि मैं वो सीजन जीतू। सिद्धार्थ के फैंस इस बयान के बाद से आसिम रियाज को ट्रोल कर रहे हैं।
asim riaz and shehbaaz (Credit pic: instagram)
सिद्धार्थ शुक्ला की करीबी दोस्त शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने रिएक्टर करते हुए कहा, शेर एक ही था। शहनाज के बाद उनके भाई शहबाज ने आसिम का नाम लिए बिना ट्वीट करते हुए लिखा, कुछ लोगों को समझ नहीं आता है कि शेर एक ही था और एक ही रहेगा।
शहबाज ने उड़ाया आसिम का मजाक
Some people still don’t understand sher ek hi hai aur ek hi rehta hai😂 undefined
— ANI (@ANI) Feb 26, 2023
आसिम ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था, मेरे दौरान उन्होंने क्या किया ताकि मैं जीत न सकू। उन्होंने ऐलान किया कि आज ही हम ऑनलाइन वोटिंग खोल देंगे। 15 मिनट के दौरान जिताना है जीताओ जिसको। आप मुझे जीतने ही नहीं देना चाहते हैं। आपने जानबूझकर ऐसा किया है। जो भी हुआ ठीक है। सोशल मीडिया पर आसिम का क्लिप वायरल हो रहा है।
एक यूजर ने लिखा, वो 15 मिनट के लिए लाइव वोटिंग वूट एप वालों के लिए थी। इसका आसिम या किसी और से कोई लेना देना नहीं था। वोटिंग ट्रेंड में सिद्धार्थ शुक्ला ही विनर थे। दूसरे यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ शुक्ला उस सीजन के बॉस थे। तीसरे यूजर ने लिखा, आसिम को लाइमलाइट नहीं मिल रही है इसीलिए ऐसा बोल रहा है। शो में सिद्धार्थ और आसिम की बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आई थी। साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
