टीवी मसाला

GHKKPM: सई ने लिया गुंडों से पंगा, विराट से दूर हो जाएगी उसकी बेटी सवि

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2023, 01:46 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein, 27th February 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में अजय कांबले की वजह से सई और विराट की जिंदगी में तूफान आने वाला है। अजय की वजह से विराट काफी डर है कि कहीं सई और सवि को कुछ हो न जाए।

Image

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein, 27th February 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। आज के एपिसोड में अजय कांबले सई को सबक सीखाने के लिए उसके चेहरे पर राख लगा देता है और कहता है कि तुम्हें जल्द समझ आएगा कि मैं क्या हूं? सई कहती हैं मैं एक पुलिस ऑफिसर की बेटी हूं और तुम से डरती नहीं हूं। सई अपने चेहरे से राख साफ करती हैं तभी विराट वहां पहुंच जाता है। वो सई से पूछता है कि तुम ठीक हो। वर्षा बताती हैं कि सई ने कांबले को सबक सिखाने के लिए उसे थप्पड़ लगा दिया।

विराट सई से कहता है कि तुम्हें अपनी परवाह करनी चाहिए। तुम्हें कुछ हो ना जाए। सई कहती हैं कि तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं अपना ध्यान रख सकती हूं। मैं तुम्हारें घर में बस एक मेहमान हूं जब तक मेरा बेटा ठीक नहीं हो जाता है। विराट सई के साथ घर पहुंचता है। वो विनायक और सवि को साथ में बैडमिंटन खेलते हुए देखता है। सई को देखते ही विनायक पाखी के पीछे छिप जाता है। सई समझ जाती हैं और वो सवि के साथ आउटहाउस में चली जाती है। विराट सई से कहता है कि अगर तुम्हें कोई परेशानी हो तो मुझे कॉल कर लेना।

सवि होगी किडनैप

विराट सई और सवि को सुरक्षित रखना चाहता है क्योंकि वो जानता है कि अजय कितना खतरनाक गुंडा है। विराट को सपना आता है कि सवि किडनैप हो गई है। इस डर की वजह से वो सई और सवि के कमरे के बाहर ही सो जाता है। वहीं, पाखी को विराट की शर्ट में सई का झुमका मिलता है। इस बात को लेकर पाखी घर में बवाल शुरू कर देती है। पाखी कहती हैं कि सई तुम विराट के इतने करीब आ गई हो कि विराट की पॉकेट में तुम्हारा झुमका मिला है। पाखी के इस नए तमाशे से विराट और सई परेशान हो जाते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article