'खतरों के खिलाड़ी 13' के बाद Sheezan Khan की झोली में गिरा TV का ये धाकड़ शो, लीड एक्टर बन मारेंगे एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 27, 2023, 12:32 PM IST

Chand Jalane Laga: विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान का शो चांद जलने लगा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। इस शो से एक्टर शीजान खान टीवी पर फिर से वापसी कर रहे हैं। एक्टर को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

Chand Jalane Laga: टीवी के पॉपुलर एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) जल्द बड़े शो से वापसी करने वाले हैं। एक्टर को शो अलीबाबा: दास्तान ए काबुल से पहचान मिली थी। एक्टर जल्द कलर्स टीवी के पॉपुलर शो चांद जलने लगा में बतौर सेकंड लीड एक्टर नजर आएंगे। चांद जलने लगा में विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शीजान खान शो में लीड कैरेक्टर प्ले करेंगे। उनके आने से शो में बहुत सारा ड्रामा और एंटरटेनमेंट होगा। शीजान तारा के लव इंटरेस्ट का रोल प्ले करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शीजान जल्द शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। शीजान को फिर से पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

End of Feed