Shark Tank India 2: सोनी टीवी के फेमस रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के पहले सीजन को लोगों का भरपूर प्यार मिला। सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक हर जगह शार्क टैंक इंडिया ने अपनी जगह बना ली। पहले सीजन की अपार सफलता के बाद से ही फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ (Shark Tank India Season 2) का प्रोमों जारी कर दिया गया है।
आज 1 नवंबर को सोनी टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इंस्टाग्राम पर शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 का एक नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया है।
इंटरनेट पर वायरल हो गया प्रोमो
सोनी टीवी के द्वारा जारी प्रोमों के इस वीडियो में, हम एक सब्जी बेचने वाले को अपने खरीददार से बात करते हुए देख सकते हैं, सब्जी बेचने वाला व्यक्ति इक्विटी और टैक्स और प्रॉफिट की बात करता दिखाई दे रहा है, जिसको देख लोग हैरान हैं। इस प्रोमो को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब पूरा इंडिया बिजनेस की सही वैल्यू समझेगा! # SharkTankIndiaSeason2 जल्द ही सोनी टीवी पर आ रहा है।’
प्रोमों से गायब अशनीर ग्रोवर
शार्क टैंक इंडिया 2 के प्रोमों में जजों के पैनल को देखकर लोग भड़क गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से निराश हैं कि आखिर अशनीर ग्रोवर प्रोमों से गायब क्यों हैं? शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में अशनीर ग्रोवर को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब दूसरे सीजन में अशनीर ग्रोवर को शो से बाहर देखकर फैंस परेशान हैं। प्रोमों पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्या अशनीर ग्रोवर को रिप्लेस किया जा रहा है?’
रणविजय नहीं होंगे इस सीजन में होस्ट
अशनीर ग्रोवर के अलावा गजल अलघ भी इस सीजन में जज के रूप में नजर नहीं आएंगी। इसके साथ ही होस्ट में भी बदलाव किया गया है। इस बार रणविजय सिंघा की जगह स्टैंड-अप कॉमेडियन राहुल दुआ होस्टिंग करते नजर आने वाले हैं।
ये होंगे शार्क टैंक इंडिया 2 के जज
Shark Tank India Season 2
शार्क टैंक इंडिया 2 के इस सीजन में, प्रतियोगी अनुपम मित्तल , अमन गुप्ता, नमिता थापर, विनीता सिंह, पीयूष बंसल, नए शार्क अमित जैन के साथ नजर आने वाले हैं।
