BB 16: शालीन भनोट के सपोर्ट में आईं गौहर खान-निया शर्मा और देवोलीना, बिग बॉस की इस बात पर हुईं नाराज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 04:29 PM IST

Shalin Bhanot Gets Gauahar Khan and Nia Sharma Support: शालीन भनोट-अर्चना गौतम की लड़ाई ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई हुई है। बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बंट चुका है। हर कंटेस्टेंट एक अलग पक्ष का समर्थन कर रहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। सलमान खान के रियलिटी शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में अब तक कैप्टनसी को लेकर कुछ टास्क भी देखने को मिले हैं। जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई की भी नौबत आ गई है। इसी वजह से पिछले हफ्ते से शालीन भनोट खूब सुर्खियों में हैं। शालीन भनोट ट्विटर पर बिग बॉस 16 के सबसे ट्रेंडिंग कंटेस्टेंट में से एक बन चुके हैं। बीती रात प्रसारित हुए बिग बॉस-16 के एक टास्क को पूरा करते हुए क्रॉसफायर में फंस गए थे।

bigg boss 16

bigg boss 16

शालीन भनोट-अर्चना गौतम की लड़ाई ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई हुई है। बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बंट चुका है। हर कंटेस्टेंट एक अलग पक्ष का समर्थन कर रहा है। अर्चना आरोप है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान शालीन के बैग ने उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई थी। मामले को और भी बदतर बनाने के लिए, साजिद खान ने स्थिति का फायदा उठाया और शालीन को घर से बेदखल करने की मांग की। नतीजा यह रहा कि शालीन भनोट को ये सीजन खत्म होने तक अब कप्तान की दावेदार रेस से स्थायी रूप से हमेशा के लिए रोक दिया गया है।

End of Feed