Shaktimaan के एक्टर की बाल-बाल बची जान, KK Goswami की चलती कार में अचानक लगी आग

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 16, 2023, 04:12 PM IST

Shaktimaan TV Actor KK Goswami Car Catches Fire In Mumbai: टीवी और बॉलीवुड अभिनेता केके गोस्वामी हाल ही में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक केके गोस्वामी की कार में आग लग गई, जबकि उनका 21 साल का बेटा नवदीप कार चला रहा था।

KK Goswami Car Catches Fire: टीवी सीरियल शक्तिमान, गुटुर गू और कई अन्य हिट शोज से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता केके गोस्वामी हाल ही में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार हो गए हैं। खबर है कि केके गोस्वामी की कार में आग लग गई है। मुंबई में दिन के उजाले में केके गोस्वामी की कार में आग लग गई, जबकि उनका 21 साल का बेटा नवदीप कार चला रहा था। गौरतलब है कि यह घटना सिटी सेंटर के एसवी रोड पर हुई थी, जहां केके गोस्वामी का बेटा अपने पिता की कार से घर से फिल्मिस्तान स्टूडियो के पास अपने कॉलेज जा रहा था।

KK Goswami

केके गोस्वामी की कार में लगी आग

End of Feed