Shaka Laka Boom Boom की चाइल्ड स्टार दिसंबर में कर रही शादी, जयपुर में हो रही रॉयल वेडिंग की जानें सभी डिटेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 04:02 PM IST

TV child Star Hansika Motwani wedding Date to Venue all details: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इस साल हंसिका मोटवानी की शादी की गवाह बनने के लिए तैयार है! लोकप्रिय अभिनेत्री हंसिका इसी साल के अंत में यानि दिसंबर में शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Hansika Motwani All Set To Marry In Jaipur check Details: शाका लाका बूम बूम टीवी सीरियल से बतौर चाइल्ड स्टार फेमस हुईं हंसिका मोटवानी अब सात फेरे लेने की प्लानिंग कर रही हैं। बीते कई साल में हंसिका मोटवानी काफी बड़ी हो चुकी हैं और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम भी बन चुकी हैं। अब ऐसा लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इस साल हंसिका मोटवानी की शादी की गवाह बनने के लिए तैयार है! जी हां, लोकप्रिय अभिनेत्री हंसिका मोटवानी इसी साल के अंत में यानि दिसंबर में शादी करने जा रही हैं।

Hansika Motwani

Hansika Motwani

हंसिका मोटवानी अपने लॉन्ग टाइम दोस्त सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस ग्रैंड रॉयल वेडिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और यह इस दिसंबर में राजस्थान में होने वाली है। चर्चा है कि हंसिका और सोहेल, 4 दिसंबर को जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि हंसिका और सोहेल के लिए यहां कुछ दिनों का वेडिंग कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है।

End of Feed