Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को Shagun Sharma ने मारी लात, नए शो में लीड एक्ट्रेस बनकर हिलाएंगी TRP

Shagun Sharma Quit Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में शगुन शर्मा परी के रोल में नजर आ रही थीं, लेकिन अब शगुन ने शो छोड़ दिया है।

Shagun Sharma Quit Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में लीप के साथ काफी सारे बदलाव आ गए हैं। लीप से पहले ही शगुन शर्मा (Shagun Sharma) ने थोड़ा ब्रेक ले लिया था। वह शो में परी के रोल में नजर आ रही थीं, लेकिन उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के लिए क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से ब्रेक लिया था। दावा किया जा रहा था कि वह खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में वापसी करेंगी, लेकिन अब शगुन शर्मा के प्लान में बदलाव आ गया है। वह शो में वापसी नहीं कर रही हैं। जेल में बंद Rohit Chandel को Sairaab से रातों-रात निकाला बाहर, Anupamaa का ये एक्टर हीरो बन करेगा एंट्री

Shagun sharma

Shagun sharma (photo credit- instagram)

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को शगुन शर्मा ने छोड़ा

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में शगुन शर्मा ने ग्रे शेड रोल निभाया है। परी एक समयर निगेटिव थीं, लेकिन धीरे धीरे ये किरदार पॉजिटिव हो गया। इस रोल में शगुन शर्मा को खूब प्यार मिला। इसी वजह से फैंस शगुन की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि शगुन एकता कपूर के शो में वापसी नहीं कर रही हैं। उन्होंने अचानक ही शो छोड़ने का फैसला लिया है। दावा ये भी है कि शगुन शर्मा के हाथ एक नया शो लग गया है। वह कलर्स टीवी के अपकमिंग शो में लीड रोल में नजर आने वाली हैं और इसी वजह से उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को छोड़ने का फैसला लिया है। Lock Upp 2: 'बदला लेने पर लगी', Shilpa Shinde पर फूटा Shivangi Joshi की बहन शीतल का गुस्सा, सुनाई खरी खोटी

      परी और अजय की कहानी को किया था मेकर्स ने अलग

      बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में परी की कहानी को अलग दिखाने का फैसला मेकर्स की तरफ से हुआ था। शो में परी की तीन बार शादी हुई है। उसकी पहली रणविजय और अजय से हुई। इसके बाद परी ने तीसरी बार भी अजय से शादी की। मेकर्स की तरफ से फैसला लिया गया था कि अजय और परी की कहानी को क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्पिन ऑफ में दिखाया जाएगा। हालांकि, अब शगुन शर्मा ने शो छोड़ दिया है। ऐसे में मेकर्स भी नई परी की तलाश में जुट गए हैं।

      End of Feed