बंद होने को आया Seher Hone Ko Hai, पार्थ समथान ने किया कंफर्म; भावुक होकर बोले- कई पल बिताए यहां...

Parth Samthaan Confirms Seher Hone Ko Hai To Off Air: टीवी सीरियल 'सहर होने को है' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। इसकी पुष्टि खुद पार्थ समथान ने की है।

Parth Samthaan Confirms Seher Hone Ko Hai To Off Air: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'सहर होने को है' ने अपनी दमदार कहानी से टीआरपी में भी टॉप पर जगह बनाई थी। 'सहर होने को है' में पार्थ समथान और भाविका शर्मा की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा था। लेकिन हाल ही में "सहर होने को है' को लेकर बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही शो पर ताला लगने वाला है। इसकी पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि खुद लीड एक्टर पार्थ समथान ने की है। पार्थ समथान ने वीडियो साझा कर 'सहर होने को है' से जुड़ी जानकारी फैंस से साझा की। उन्होंने शो के आखिरी एपिसोड से भी पर्दा उठाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल पर फिर बरसीं Mahhi Vij, नेशनल TV पर एक्ट्रेस को बताया 'घर तोड़ने वाली'

Seher Hone Ko Hai पर जल्द लगेगा ताला (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने फैंस को मेकअप रूम दिखाते नजर आए। उन्होंने शो के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "कम से कम आप लोगों को ये अधिकार है जानने का कि क्या हो रहा है और ये सच है या नहीं? तो हां, माहिद के तौर पर, मैं आपको बताना चाहता हूं कि दुर्भाग्यवश 'सहर होने को है' बंद हो रहा है। शो का आखिरी एपिसोड 14 नवंबर को रिलीज होगा।" पार्थ समथान शो के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की बनेगी बायोपिक? भाईजान ने दिया मजेदार जवाब, बोले- लोग डूब जाएंगे अगर...

    End of Feed