Seher Hone Ko Hai में आएगा 6 साल का लीप, इस दिन आखिरी एपिसोड शूट करेंगी ऋषिता कोठारी

Seher Hone Ko Hai Heading For 6 Years Leap: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' में जल्द ही लीप आने वाला है। वहीं ऋषिता कोठारी के आखिरी एपिसोड की शूटिंग की तारीफ भी सामने आ चुकी है।

Seher Hone Ko Hai Heading For 6 Years Leap: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'सहर होने को है' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। दूसरी तरफ माहिद और सहर की जोड़ी ने तो लोगों के दिलों पर धाक जमाई ही हुई है। जहां शो में पार्थ समथान (Parth Samthaan) माहिद की भूमिका अदा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) सहर का किरदार निभा रही हैं। कुछ ही दिनों पहले 'सहर होने को है' को लेकर खबर आई थी कि ऋषिता कोठारी इस सीरियल को अलविदा कह रही हैं। वहीं अब इस मामले में एक और अपडेट सामने आया है। यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna की पत्नी संग इंटीमेंट सीन में बहके कुंवर अमर? आरोप पर 'अनुपमा' एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

seher hone ko hai (3)

इस दिन आखिरी एपिसोड शूट करेंगी ऋषिता कोठारी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    बताया जा रहा है कि 'सहर होने को है' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद सीरियल की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। 'सहर होने को है' में 6 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद इसकी कहानी को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) के शो छोड़ने के बीच एक और खबर सामने आई है। उनके आखिरी एपिसोड की तारीख भी तय हो चुकी है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषिता कोठारी 'सहर होने को है' का आखिरी एपिसोड 4 जून को शूट करेंगी। हालांकि इस बात पर आधिकारिक मुहर लगनी अभी बाकी है। यह भी पढ़ें: Naagin 7 Promo: तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी की धमाकेदार एंट्री, राधिका के अंत के लिए साथ आईं तीनों नागिन

    End of Feed