टीवी मसाला

'ब्लड में खराब हुए कपड़े', इस TV एक्ट्रेस ने फर्स्ट पीरियड का बताया दर्दनाक किस्सा, बोलीं- 'अब बेटा ध्यान रखता है'

Aamna Sharif On First Time Period: हाल ही में एक टीवी एक्ट्रेस ने पीरियड पर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने पहले पीरियड की स्थिति का खुलासा किया। साथ ही बताया कि उनका ध्यान उनका बेटा रखता है।

Image

aamna sharif

Aamna Sharif On First Time Period: टीवी इंडस्ट्री की हसीनाएं अब हर मुद्दे पर खुलकर बात करती है। फिर चाहे पहला क्रश हो या फिर पहला पीरियड का दिन... अब वह ट्रोलिंग या फिर लोगों की बातों से चुप नहीं रहती हैं। आज हम आपको टीवी की उस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अब अपने पीरियड के पहले दिन के बारे में बात की है और बताया है कि आज के समय में उनका बेटा उनका ध्यान रखता है। आमना शरीफ (Aamna Sharif) ने बताया कि वह अपने बेटे को इस बारे में काफी कुछ बता चुकी हैं और आज के समय में उनका बेटा उनका पूरी तरह ध्यान रखता है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मायरा के स्टॉकर ऋषभ से पीछे पड़ेगी विद्या,अभिरा करेगी जेल भेजने की फुल तैयारी)

आमना शरीफ ने बेटे को दी सीख

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ ने हॉटरफ्लाई से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे को बता चुकी है कि महिलाओं का ये प्रोसेस कितना पैनफुल होता है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें पीरियड होते हैं, तो उनका बेटा आकर ही उनका ध्यान रखता है। वह उनका हालचाल पूछता है और वह हमेशा उनके लिए हॉट वॉटर बैग लेकर आता है। (ये भी पढ़ें: 'मुश्किल से मुश्किल काम...' Smriti Irani ने दिल खोलकर की Sakshi Tanwar की तारीफ, शेयर की सेट से खास फोटो)

    आमना शरीफ ने शेयर किया इंसीडेंट

    इसके बाद आमना शरीफ ने अपने पहले पीरियड में हुई घटना का जिक्र किया, जिसमें उनके कपड़े गंदे हो गए थे और वह कई दिन तक स्कूल नहीं गई थीं। आमना शरीफ ने कहा कि जब मैं क्लास 8वीं में थीं, तब मुझे पहली बार पीरियड आए थे और मेरी यूनिफॉर्म बेज कलर की हुआ करती थी। वो भी खराब हो गई थी। उसमें दाग लग गया था और जैसे ही क्लास में मैं उठी तो मुझे किसी ने बताया कि दाग लगा हुआ है। मुझे मेरी मां ने पीरियड को लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी। मुझे मेरी मां ने पहले ही इस स्थिति के लिए तैयार कर दिया था, लेकिन पीरियड होने के बाद मेरे कपड़े खराब हो गए थे और इसी वजह से मैं पूरे ब्रेक टाइम सीट से उठी नहीं थी।
    aamna sharif

    aamna sharif (photo credit- instagram)

    आमना शरीफ को हुई थी शर्मिंदगी

    आमना शरीफ ने बताया कि उन्होंने दो लड़कियों की मदद मांगी और तब उन्होंने अपनी ड्रेस पर सेफ्टी पिन लगाई। हालांकि, उस वक्त एक लड़के ने पूरी क्लास में ये बात फैला दी थी कि आमना की ड्रेस पर दाग लगा हुआ है। आमना ने कहा कि उस लड़के की हरकत से मै काफी शर्मिंदा हो गई थी और इसी वजह से मैं तीन दिन स्कूल नहीं गई थी। मेरा मानना था कि सभी बच्चे मेरा मजाक उड़ाएंगे। मैं चौथे दिन स्कूल गई थी। तब बच्चे मुझे देखकर फुसफुसा रहे थे। आमना ने आखिर में कहा कि आज के समय में स्थिति बदल गई है।
    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article