टीवी मसाला

Naagin 7 Promo: तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी की धमाकेदार एंट्री, राधिका के अंत के लिए साथ आईं तीनों नागिन

Naagin 7 Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'नागिन 7' का धमाकेदार प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अनीता हसनंदानी और तेजस्वी प्रकाश का कैमियो नजर आया।

Image

'नागिन 7' में साथ आईं तीनों नागिन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Naagin 7 Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'नागिन 7' जल्द ही खत्म होने वाला है, लेकिन बंद होने से पहले 'नागिन 7' में कई धमाकेदार मोड़ आने वाले हैं। 'नागिन 7' को लेकर पहले ही खबर आई थी कि एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और तेजस्वी प्रकाश एकता कपूर के शो में कैमियो करने वाली हैं। इससे फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। वहीं अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के 'नागिन 7' (Naagin 7) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी भी बतौर नागिन 'नागिन 7' में नजर आईं। इतना ही नहीं, शो में वह राधिका को खत्म करने के लिए अपरा का साथ देती दिखाई देंगी। यह भी पढ़ें: Naagin 7: फिनाले एपिसोड में Urvashi Dholakia की होगी धांसू एंट्री? सेट पर एक्ट्रेस ने नागिन-ड्रैगन संग दिए पोज

    'नागिन 7' (Naagin 7) से जुड़े इस प्रोमो वीडियो ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। वीडियो में दिखाया गया कि तेजस्वी प्रकाश बतौर प्रगति और अनीता हसनंदानी बतौर विशाखा सीरियल में कदम रखेंगी। दोनों राधिका यानी ड्रैगन के खात्मे के लिए अपरा की मदद करेंगी। 'नागिन 7' से जुड़ा ये धमाकेदार एपिसोड 6 और 7 जून को छोटे पर्दे पर रिलीज होगा। 'नागिन 7' में दुश्मन पर नागिन के आखिरी वार के लिए फैंस भी बेहद इंतजार कर रहे हैं। वहीं शो में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि तीनों नागिन मिलकर राधिका को कैसे धूल चटाती हैं। यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash-Karan Kundrra ने गुपचुप की कोर्ट मैरिज! अभिषेक कुमार ने खोल दी पोल
    naagin 7 (13)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    इस दिन बंद होगा 'नागिन 7'

    एकता कपूर (Ekta Kapoor) का धमाकेदार शो 'नागिन 7' (Naagin 7) बंद होने की कगार पर पहुंच चुका है। खुद एकता कपूर ने वीडियो साझा कर 'नागिन 7' के बंद होने का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि सीरियल उनके जन्मदिन यानी 7 जून को बंद हो जाएगा। इसका आखिरी एपिसोड 7 जून को टीवी पर टेलीकास्ट होगा। बताते चलें कि शो ने शुरुआत में तो खूब टीआरपी बटोरी थी, लेकिन कुछ वक्त बाद इसकी टीआरपी गिरती ही चली गई।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article