टीवी मसाला

Gaurav Khanna की पत्नी संग इंटीमेंट सीन में बहके कुंवर अमर? आरोप पर 'अनुपमा' एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Kunwar Amar On Allegation Of Akanksha Chamola: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी ने एक्टर कुंवर अमर पर आरोप लगाया कि वह इंटीमेट सीन के दौरान बहक गए थे।

Image

आकांक्षा चमोला के आरोपों पर कुंवर अमर ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kunwar Amar On Allegation Of Akanksha Chamola: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। आकांक्षा चमोला कुछ वक्त पहले एक वेब सीरीज में नजर आई थीं, जिसका नाम है 'दिल धोखा और डिजायर।' इस सीरीज में आकांक्षा चमोला ने एक्टर कुंवर अमर के साथ कई इंटीमेट सीन दिये थे। वहीं प्रमोशनल इवेंट के दौरान भी आकांक्षा चमोला और कुंवर अमर का एक इंटीमेट सीक्वेंस दिखाया गया, जिसे लेकर वह जमकर ट्रोल भी हुई थीं। लेकिन आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने इन सीन्स को लेकर आरोप लगाया कि उनके को-स्टार इस दौरान बहुत एक्साइटेड हो गए थे, जिससे वह असहज हो गई थीं। आकांक्षा चमोला की इन बातों पर अब खुद कुंवर अमर (Kunwar Amar) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने गौरव खन्ना की पत्नी को करारा जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। यह भी पढ़ें: 'लोगों को लगता है ये खुश क्यों है?'- Gaurav Khanna की पत्नी का श्री श्री रविशंकर के दरबार में छलका दर्द; मिला ये जवाब

    कुंवर अमर (Kunwar Amar) ने आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वह बहुत ही निराश हुए हैं। उन्होंने टेली चक्कर संग बातचीत में कहा, "ये मामला जब सामने आया तो मेरे पास बहुत सारे कॉल आए थे। मैंने इसका कभी जवाब नहीं दिया, लेकिन मैं बता सकता हूं कि एक दोस्त होने के नाते मैं बहुत निराश हूं। क्योंकि मैंने आकांक्षा से इस चीज की कोई उम्मीद नहीं की थी। जो भी उन्होंने कहा, वैसा कुछ नहीं था। क्योंकि हम जो भी चीजें कर रहे थे, वहां जो कुछ भी हुआ वो सब पहले से ही प्लान था। हमसे पहले ही इस बारे में पूछ लिया गया था, सब बता दिया गया था और कुछ भी अचानक नहीं हुआ।" यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande पति विक्की जैन संग पहुंचीं मस्जिद, हिजाब पहन दिये पोज; अब हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल

    akanksha chamola (3)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      कुंवर अमर (Kunwar Amar) ने बताया कि उन्हें चैनल हेड ने पहले ही इन सबके बारे में बता दिया था। कुंवर अमर ने कहा, "हमसे पहले ही बताया गया था कि वेब सीरीज का एक सीन टेलीकास्ट किया जाएगा, फिर प्रेस हमसे सवाल करेगी। हमसे पूछा गया था कि क्या आप ये एक्ट परफॉर्म कर सकते हैं? वहीं आकांक्षा ने भी बताया कि उसकी ड्रेस ऐसी है कि वो ज्यादा हिल नहीं सकती। इसलिए हमने तय किया था कि हम एक पर्टिकुलर पोज देंगे और वापस आ जाएंगे। लेकिन मुझे नहीं पता कि ये सब क्या हो गया जो बिल्कुल ही उल्टा पड़ गया। हमारी क्लिप को काटकर स्लो मोशन में वायरल किया गया, हमारे बारे में बातें हुईं। आकांक्षा शादीशुदा हैं तो आपको लगता है कि लोग उनके किरदार पर उंगली उठा सकते हैं। मैंने अपने हर पॉडकास्ट में सफाई दी थी कि आकांक्षा के बारे में ऐसी बातें करना गलत है। लेकिन आकांक्षा के मुंह से अपने खिलाफ बातें सुनकर मुझे बहुत हैरानी हुई।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article