टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai में आएगा 6 साल का लीप, इस दिन आखिरी एपिसोड शूट करेंगी ऋषिता कोठारी

Seher Hone Ko Hai Heading For 6 Years Leap: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' में जल्द ही लीप आने वाला है। वहीं ऋषिता कोठारी के आखिरी एपिसोड की शूटिंग की तारीफ भी सामने आ चुकी है।

Image

इस दिन आखिरी एपिसोड शूट करेंगी ऋषिता कोठारी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Seher Hone Ko Hai Heading For 6 Years Leap: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'सहर होने को है' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। दूसरी तरफ माहिद और सहर की जोड़ी ने तो लोगों के दिलों पर धाक जमाई ही हुई है। जहां शो में पार्थ समथान (Parth Samthaan) माहिद की भूमिका अदा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) सहर का किरदार निभा रही हैं। कुछ ही दिनों पहले 'सहर होने को है' को लेकर खबर आई थी कि ऋषिता कोठारी इस सीरियल को अलविदा कह रही हैं। वहीं अब इस मामले में एक और अपडेट सामने आया है। यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna की पत्नी संग इंटीमेंट सीन में बहके कुंवर अमर? आरोप पर 'अनुपमा' एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    बताया जा रहा है कि 'सहर होने को है' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद सीरियल की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। 'सहर होने को है' में 6 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद इसकी कहानी को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) के शो छोड़ने के बीच एक और खबर सामने आई है। उनके आखिरी एपिसोड की तारीख भी तय हो चुकी है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषिता कोठारी 'सहर होने को है' का आखिरी एपिसोड 4 जून को शूट करेंगी। हालांकि इस बात पर आधिकारिक मुहर लगनी अभी बाकी है। यह भी पढ़ें: Naagin 7 Promo: तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी की धमाकेदार एंट्री, राधिका के अंत के लिए साथ आईं तीनों नागिन

    'सहर होने को है' एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी

    'सहर होने को है' एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी

      बता दें कि 'सहर होने को है' छोड़ने की खबरों पर अभी तक ऋषिता कोठारी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। दूसरी ओर मेकर्स की ओर से भी मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

      आखिर क्यों शो छोड़ रही हैं ऋषिता कोठारी

      खबरों की मानें तो पार्थ समथान (Parth Samthaan) संग विवादों के कारण ऋषिता कोठारी 'सहर होने को है' को अलविदा कह रही हैं। दोनों का सेट पर कथित तौर पर झगड़ा भी हुआ था। दरअसल, पार्थ समथान ने फेक फॉलोअर्स के सहाने उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया था। लेकिन उनके आरोपों को लेकर ऋषिता कोठारी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया गया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article