Anupamaa 7 Maha Twist 1 June 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। 'अनुपमा' की टीआरपी को दोगुना करने के लिए मेकर्स हर रोज नया पैंतरा आजमा रहे हैं। रोजाना शो में ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं जिसने फैंस को भी इससे बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में नजर आया कि अनुपमा प्रेम के किये के लिए दिग्विजय से माफी मांगती है। वहीं दूसरी ओर ख्याति और अनिल प्रेम की हरकतों पर नाराजगी जाहिर करते हैं। लेकिन सीरियल 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते।
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा फ्यूजन फूड के लिए प्रेजेंटेशन देगी, जो क्लाइंट्स को बहुत पसंद आएगा। अनुपमा क्लाइंट्स को सावी के बारे में भी बताएगी, जिससे दिग्विजय भावुक हो जाएगा। वहीं अनुपमा का बनाया खाना उन्हें इतना पसंद आ जाएगा कि वे लोग उसे उसका डिब्बा ही नहीं देंगे।
ईशानी कैफे में दो लोगों को कॉफी सर्व करने जाएगी, लेकिन वो लोग उससे बदतमीजी करने लगेंगे और उससे भद्दी बातें कहेंगे। इसपर बंकू आकर उसका बचाव करेगा। लेकिन उनमें से एक शख्स बंकू पर कॉफी फेंक देगा, वहीं ईशानी भी उस शख्स को सबक सिखाएगी।
अनुपमा और दिग्विजय जैसे ही कैफे वापस लौटेंगे और कॉन्ट्रैक्ट की खुशखबरी देंगे, हर किसी में खुशी का माहौल होगा। अंश और बाकी लोग दिग्विजय से इस खास मौके पर गाना गाने के लिए कहेंगे। सब एक साथ जश्न में चूर होंगे। वहीं जश्न की आवाजें सुन प्रेम और राही को दुख होगा। श्रुति उन्हें बताएगी कि अनुपमा और उसकी टीम के हाथ कॉन्ट्रैक्ट लगा है। श्रुति प्रेम के कान भरते हुए कहेगी कि इसने तुमसे पहले तुम्हारा सपना चुराया, फिर दोस्त और अब कॉन्ट्रैक्ट भी छीन लिया।
प्रेम गुस्से में अनुपमा के कैफे जाएगा और प्रेरणा को चोर कहेगा। वो कहेगा कि इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए मैंने तुझसे बात करने के लिए कहा था। प्रेरणा उसे जवाब देगी कि मैंने तेरे कहने पर बात की थी, लेकिन तब बात नहीं बनी और अब बन गई। तुझे काम नहीं करने आता तो इसमें मेरी क्या गलती है, तू बच्चों की तरह अपने किये का इल्जाम दूसरों पर लगा देता है।
प्रेम प्रेरणा से बदमीजी पर उतर आएगा। वो कहेगा कि अनुपमा जोशी के साथ रहते हुए उनकी तरह नए-नए दोस्त बनाने भी सीख लिये। अनुपमा के लिए भद्दी बातें सुनकर अंश प्रेम का कॉलर पकड़ लेगा। दोनों के बीच हाथापाई होगी। दिग्विजय उन्हें रोकने की कोशिश करेगा, लेकिन तभी दिग्विजय को चोट लग जाएगी। इससे अनुपमा चीख पड़ेगी और प्रेम पर चिल्लाएगी।
अनुपमा प्रेम से कहेगी कि तुझे मेरी शक्ल नहीं देखनी, मेरी बात नहीं सुननी तो तू यहां मेरे कैफे में कर क्या रहा है। प्रेम कहेगा कि हां सही है, मैं यहां आना भी नहीं चाहता था। लेकिन आप और आपके साथ-साथ बाकी लोग यहां चोर हैं जो सिर्फ चीजें चुराना जानते हैं। पिछली बार तो मैंने चेतावनी दी थी, लेकिन अब चेतावनी भी नहीं दूंगा।
'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते। शो में दिखाया जाएगा कि जो ऑर्डर अनुपमा को मिला था, प्रेम भी वही ऑर्डर देने जाएगा। प्रेरणा उससे कहेगी कि तूने हमारा ऑर्डर छीना है। वहीं प्रेम जवाब देगा कि तुम सबने मुझसे मेरा सपना और सबकुछ छीन लिया, ये तो ऑर्डर है। इसी तरह मैं तुम लोगों को बर्बाद कर दूंगा।