Seher Hone Ko Hai: ऋषिता कोठारी को रिप्लेस करने की खबर पर Ashi Singh ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अगर सहर बनी...

Ashi Singh Break Silence On Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' में एंट्री की खबरों पर आशी सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सहर के किरदार के बारे में भी बात की।

Ashi Singh Break Silence On Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सहर होने को है' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। सीरियल में एक्ट्रेस सुमित सिंह की एंट्री हो चुकी है, जो पैरेलल लीड की भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। इससे इतर 'सहर होने को है' के लिए लगातार खबर आ रही है कि शो से ऋषिता कोठारी की छुट्टी होने वाली है और उनकी जगह कोई दूसरी एक्ट्रेस मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएगी। 'सहर होने को है' की लीड एक्ट्रेस के लिए अभी तक शिवांगी जोशी से लेकर आशी सिंह (Ashi Singh) और भाविका शर्मा तक का नाम सामने आ चुका है। वहीं शो में एंट्री की अफवाहों पर अब खुद आशी सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: लीड एक्ट्रेस बनेंगी भाविका शर्मा, ऋषिता कोठारी को रिप्लेस कर बटोरेंगी TRP!

ashi singh on seher hone ko hai

आशी सिंह ने 'सहर होने को है' में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    आशी सिंह (Ashi Singh) ने मीडिया संग बातचीत में ये साफ कर दिया है कि वह "सहर होने को है' का हिस्सा बनेंगी या नहीं। टेली मसाला संग बातचीत के दौरान आशी सिंह से 'सहर होने को है' में कदम रखने की खबरों के बारे में सवाल किया गया। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "अरे यार अफवाहों के बारे में बात नहीं करते हैं।" हालांकि उन्होंने अपनी बात कहते हुए इन अटकलों पर विराम लगाया और बोलीं, "अगर मैं सहर बनी या बन सकती या कुछ भी ऐसा होगा तो आप लोगों को पता चल ही जाएगा। फिल्हाल ऐसा कुछ भी नहीं है, मैं आप लोगों को ये साफ कर देती हूं।" वहीं जब आशी सिंह से पूछा गया कि क्या मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया था, इसपर उन्होंने साफ इंकार कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब ये खबर आई तो वो सोशल मीडिया ही देख रही थीं और 'सहर होने को है' से नाम जुड़ने पर उनका रिएक्शन था, "अच्छा, ठीक है।" यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: जाते-जाते भावुक हो गईं Mahhi Vij, पोस्ट में कही दिल की बात; एक्स-पति जय ने दिया रिएक्शन

    End of Feed