Shilpa Shinde Open Up About Filing Fake Case Against Producer: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी बनकर लाखों लोगों का दिल जीता है। इसके बाद वह 'बिग बॉस 11' में भी नजर आईं, जहां उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। शिल्पा शिंदे हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने अपने करियर और पुराने शोज से जुड़ी खूब बातें कीं। शिल्पा शिंदे ने पॉडकास्ट में ही कबूल भी किया कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था। इस बात को बताते हुए शिल्पा शिंदे भावुक भी हो गईं। एक्ट्रेस ने सरेआम अपनी वजह साझा की। यह भी पढ़ें: YRKKH फेम रोमित राज ने शिल्पा शिंदे संग सगाई टूटने पर 15 साल बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- जो हुआ अच्छा ही हुआ...

शिल्पा शिंदे ने किया बड़ा खुलासा
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने पॉडकास्ट में अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उन्हें करोड़ों रुपये के लीगल नोटिस मिलने लगे थे। एक्ट्रेस ने कहा, "अगर मैं दिमागी रूप से मजबूत नहीं होती तो शायद टूट जाती। मुझे 12 से 20 करोड़ तक के नोटिस मिल रहे थे। मेरा वकील तक खरीब लिया गया।" शिल्पा शिंदे ने यौन शोषण के आरोप पर कहा, "आज मैं पहली बार ये बात स्वीकार कर रही हूं कि मैंने अपने प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का केस किया था, लेकिन वो झूठ था। मैंने ये कदम मजबूरी में उठाया था, क्योंकि मेरे पास कोई और चारा नहीं बचा था। मैंने शो छोड़ दिया था, लेकिन उसके बाद भी मेरा पीछा नहीं छोड़ा जा रहा था। हर तरफ से दबाव बन रहे थे।" सिल्पा शिंदे ने बताया कि लंबे विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। एक्ट्रेस ने कहा कि आज उनके और प्रोड्यूसर के हालात बेहतर हैं।
