Sana Makbul Sarcastic Dig At Mahhi Vij: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज (Mahhi Vij) को काफी पसंद किया जा रहा है। माही को शो में दमदार पर्सनैलिटी के लिए काफी प्यार मिल रहा है। शो में माही अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं, लेकिन हाल ही में माही विज ने शो में जय भानुशाली संग तलाक और एलिमनी पर खुलकर बात की। इस मौके पर माही ने खुलासा किया की उन्होंने जय से एक रुपया भी नहीं लिया है। माही इस मौके पर फूट-फूटकर रोती हुई भी दिखाई दी। इसी मौके पर सना मकबूल (Sana Makbul) का एक ऐसा पोस्ट सामने आया है, जो माना जा रहा है कि मना ने माही को टारगेट करते हुए पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सना ने एक कंटेस्टेंट को ड्रामेबाज का टैग दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बाढ़ के वक्त कहां थे', Gurmeet Choudhary ने फिल्म के लिए बिहार से मांगा सपोर्ट, भड़के लोगों ने लगाई फटकार
sana makbul-mahhi vij (photo credit- instagram)
