Sambhavna Seth के पति अविनाश ने दोनों बच्चों को अस्पताल में दी कंगारू केयर थेरेपी, रातभर सीने से चिपकाए रखा

Sambhavna Seth Husband Kangaroo Care therapy: संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी माता-पिता बन गए हैं और दोनों ही अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में अविनाश ने अपने बच्चों को कंगारू केयर थेरेपी दी।

Sambhavna Seth Husband Kangaroo Care therapy: पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी लंबे इंतजार के बाद माता पिता बन गए हैं। संभावना और अविनाश सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने। उन्हें एक बेटा और बेटी हुए हैं। संभावना और अविनाश के दोनों बच्चे अभी भी अस्पताल में हैं। सेरोगेसी के होने की वजह से वहां पर अभी उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस बीच संभावना और अविनाश अपने दोनों बच्चों के साथ बॉन्ड बनाने की कोशिश में लगे हैं, जिसमें उन्होंने एक थेरेपी की शुरुआत की। अस्पताल में डॉक्टर्स के कहने पर अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) ने बच्चों को कंगारू थेरेपी दी, जिसकी झलक संभावना सेठ (Sambhavna Seth ) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दिखाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Anupamaa: Sachin Taygi ने की शिवम खजुरिया की एक्टिंग की तारीफ, Rupali Ganguly के बने फैन (Exclusive))

sambhavna seth-avinash dwivedi

sambhavna seth-avinash dwivedi (photo credit- you tube)

    अविनाश द्विवेदी ने बच्चों को दी कंगारू थेरेपी

    संभावना सेठ ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जो वह अस्पताल में बनाती दिख रही हैं। इस वीडियो में देखने के मिलता है कि डॉक्टर्स कपल को बच्चों के साथ कंगारू केयर थेरेपी करने के लिए कहते हैं, तो अविनाश सबसे पहले आगे आते हैं। अविनाश बच्चों को एक-एक करके अपने सीने से चिपकाकर घंटों तक सुलाकर रखते हैं। इस थेरेपी को करने के लिए अविनाश सबसे पहले कपडे़ बदलते हैं और फिर उन्हें सीने से लगाकर लेट जाते हैं। यह समय अविनाश और संभावना दोनों के लिए काफी इमोशनल रहा। इस मौके पर एक्टर अपने दोनों बच्चों की छोटी छोटी हरकतों को नोटिस करते दिखे, जो उनके भावुक करने के लिए काफी रही। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत के बाद आधी रात को श्मशान पहुंचे Parag Tyagi, कैमरे में दिखाई एनर्जी और आहटें)

      संभावना सेठ ने बताई अविनाश की फीलिंग्स

      अपने व्लॉग में संभावना सेठ ने बताया कि अब अगले दिन वो इसी तरह से बच्चों को अपने सीने से लगाएंगी। साथ ही कहा कि पिता बनकर अविनाश बेहद खुश हैं, वो पागल से हुए जा रहे हैं। हर पल बस बच्चों की हर हरकत को देख रहे हैं और हैरान हो रहे हैं। बता दें कि संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने बच्चों के लिए लंबा इंतजार किया है। संभावना ने कई बार खुलासा किया है कि उन्होंने आईवीएफ का सहारा लेने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन हर बार आईवीएफ फेल हो जाता था। इस मौके पर उन्हें दर्द से गुजरना पड़ता था। हालांकि, अब कपल की गोद भर चुकी हैं और वे दोनों अपने इन दिनों के हर पल को जी रहे हैं।

      End of Feed