Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi के घर जन्मे जुड़वा बच्चे, शादी के 10 साल बाद मिला औलाद का सुख

Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi Blessed With Twins: मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है। दोनों शादी के 10 साल बाद मम्मी-पापा बने।

Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi Blessed With Twins: भोजपुरी इंडस्ट्री से टीवी तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली संभावना सेठ शादी के 10 सालों बाद मम्मी बन चुकी हैं। संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर एक साथ डबल खुशियों ने कदम रखा है। दोनों के घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी हैं। संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। अपने बच्चों के जन्म पर खुद संभावना सेठ भी खुशी से रो पड़ीं। उनकी पोस्ट को देख फैंस तो भावुक हुए ही, वहीं इंडस्ट्री के कलाकार संभावना सेठ व अविनाश द्विवेदी को खूब सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: संभावना सेठ से काम देने का वादा कर मुकर गए थे सलमान खान, सालों बाद राज खोलते हुए बोलीं- वो मुझसे चिढ़े हुए थे

sambhavna seth (1)

संभावना सेठ के घर जुड़वा बच्चों ने लिया जन्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अविनाश द्विवेदी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कई तस्वीरें साझा कीं। पहली फोटो पर लिखा था, "हमें आशीर्वाद मिला है एक बेटे का और एक बेटी का।" चौथी फोटो में संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी दोनों बच्चों को अपनी बाहों में समेटे नजर आए। वहीं पांचवी फोटो में एक्ट्रेस की आंखें खुशी से नम दिखाई दीं। संभावना सेठ अपने पति अविनाश द्विवेदी के गले लगकर भी रोती नजर आईं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए संभावना सेठ ने लिखा, "महादिवाली इस साल जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए। हमारा दिल आभार से भर आया है। हर हर महादेव।"

    संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी

    सरोगेसी के सहारे मम्मी-पापा बने संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी

    बता दें कि संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) को माता-पिता बनने का सुख सरोगेसी के जरिए मिला है। खुद कपल ने अपने व्लॉग में बताया था कि उन्होंने इससे पहले आईवीएफ का रास्ता चुना था। लेकिन उनके 7 आईवीएफ फेल हो गए। यहां तक कि एक्ट्रेस 2024 में प्रेग्नेंट भी हुई थीं, जिसके लिए उन्हें 65 इंजेक्शन्स लगवाने पड़े थे। लेकिन इसके बाद भी संभावना सेठ का मिसकैरेज हो गया। ऐसे में कपल ने सरोगेसी का रास्ता चुना। जुड़वा बच्चों के जन्म पर मोनालिसा, गौहर खान, देबिना बनर्जी, पाखी हेगड़े और फ्लोरा सैनी जैसे कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    End of Feed