टीवी मसाला

क्या से क्या हो गया! 'बिग बॉस 11' फेम Benafsha Soonawalla का बदला रंग रूप, 9 साल पहले ऐसी दिखती थीं एक्ट्रेस

Bigg Boss 11 Benafsha Soonawalla Shocking Transformation: 'बिग बॉस 11' फेम बेनाफ्शा सूनावाला की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह पूरी तरह से बदली नजर आईं।

Image

बेनाफ्शा सूनावाला का बदला रंग-रूप (फोटो क्रेडिट- बेनाफ्शा सूनावाला इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 11 Fame Benafsha Soonawalla Shocking Transformation: 'बिग बॉस 11' फेम बेनाफ्शा सूनावाला ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बेनाफ्शा सूनावाला ने "बिग बॉस 11' में रहते हुए लाइमलाइट खूब बटोरी थी। उनकी और प्रियांक शर्मा की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था। लेकिन हाल ही में बेनाफ्शा सूनावाला अपनी तस्वीरों और शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन के कारण चर्चा में आ गई हैं। बेनाफ्शा सूनावाला ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका रंग-रूप और अवतार पूरी तरह से बदला-बदला नजर आया। बेनाफ्शा सूनावाला का ये अवतार देख एक पल के लिए लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। यह भी पढ़ें: Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi के घर जन्मे जुड़वा बच्चे, शादी के 10 साल बाद मिला औलाद का सुख

पूरी तरह बदल गईं बेनाफ्शा सूनावाला

बेनाफ्शा सूनावाला (Benafsha Soonawalla) ने बाली से जुड़ी अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस बिकिनी में पोज देती नजर आईं। लेकिन इन तस्वीरों में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था बेनाफ्शा सूनावाला की टैनिंग। फोटोज में एक्ट्रेस का अवतार बेहद बोल्ड नजर आया। उनकी तस्वीरें देख टीवी स्टार्स और सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये टैनिंग पसंद आई।" वहीं दूसरे यूजर्स ने "सुपरमॉडल', 'गॉर्जियस' और Wow जैसे रिएक्शन दिये।

बेनाफ्शा सूनावाला (Benafsha Soonawalla) ने इसके अलावा भी कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का लुक देख फैंस दिल हार बैठे। लेकिन ये पोस्ट देख कहा जा सकता है कि बेनाफ्शा सूनावाला बीते 9 सालों में काफी ज्यादा बदल चुकी हैं। यह भी पढ़ें: संभावना सेठ से काम देने का वादा कर मुकर गए थे सलमान खान, सालों बाद राज खोलते हुए बोलीं- वो मुझसे चिढ़े हुए थे

    बेनाफ्शा सूनावाला और प्रियांक शर्मा

    बेनाफ्शा सूनावाला और प्रियांक शर्मा

    इन शोज में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस

    बेनाफ्शा सूनावाला (Benafsha Soonawalla) के करियर की बात करें तो वह एमटीवी पर वीजे रह चुकी हैं। "बिग बॉस 11' में रहते हुए भी बेनाफ्शा सूनावाला ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा बेनाफ्शा ने कई ओटीटी सीरीज और मूवीज में हाथ आजमाया है। करियर के अलावा बेनाफ्शा सूनावाला एक्टर प्रियांक शर्मा संग डेटिंग लाइफ के लिए भी चर्चा में रही थीं। दोनों के प्यार का सिलसिला 'बिग बॉस 11' से ही शुरू हो गया था, लेकिन वे अक्सर सार्वजनिक तौर पर खुद को दोस्त बताते थे। हालांकि 2020 में दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ का खुलासा सरेआम किया।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article