'फर्क नहीं पड़ता', Anupamaa-दिग्विजिय के बॉन्ड ट्रोल हुए Sachin Tyagi, दिया मुंहतोड़ जवाब (EXCLUSIVE)

Sachin Tyagi On Trolling Over Bond Between Digvijay-Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा अपने लेटेस्ट ट्रैक की वजह से ट्रोल हो रहा है। इस पर एक्टर सचिन त्यागी ने अपना रिएक्शन दिया है। सचिन अनुपमा के दोस्त दिग्विजय बने हैं।

Sachin Tyagi On Trolling Over Bond Between Digvijay-Anupamaa: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में अनुपमा और दिग्विजय का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। अनुपमा दिग्विजय को अच्छा दोस्त मानती है और दिग्विजय को अनुपमा से एकतरफा प्यार हो जाएगा। दोनों का बॉन्ड सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इस ट्रैक के लिए मेकर्स ट्रोल भी हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनुपमा का एक उम्र में लव एंगल शो में दिखाया जा रहा है। पहले भी अनुपमा में इसी तरह की कहानी दिखाई जा चुकी है। दूसरी तरफ शो में दिग्विजय का रोल निभा रहे एक्टर सचिन त्यागी (Sachin Tyagi ) को भी ट्रोलिंग झेलने पड़ रही हैं। अब एक्टर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। सचिन त्यागी ने जूम/टेली टॉक इंडिया से बात की है। (ये भी पढ़ें: कौन है राजस्थान रॉयल्स का वो क्रिकेटर? जो करता था Taarak Mehta की एक्ट्रेस को मैसेज, हुआ शॉकिंग खुलासा)

anupamaa-sachin tyagi

anupamaa-sachin tyagi (photo credit- instagram)

    ट्रोलर्स को सचिन त्यागी ने दिया जवाब

    एक्टर सचिन त्यागी ने जूम/टेली टॉक इंडिया से बातचीत करते हुए ट्रोलर्स को खुलकर जवाब दिया है। सचिन त्यागी ने ये साफ कर दिया है कि उन्हें ट्रोलिंग से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। सचिन त्यागी ने ट्रोलिंग पर कहा, 'मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं। हम बस अपना काम कर रहे हैं और हमारे शो के वफादार दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। इसलिए हमारा शो अभी भी इंडियन टेलीविजन पर सफलतापूर्वक चल रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग हर चीज में नकारात्मकता ढूंढने की कोशिश करते हैं। ट्रोल्स दूसरों को बदनाम करना जानते हैं। मैं उनके विचारों से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होता क्योंकि यह शो एक किरदार और उसकी यात्रा की कहानी है। इसलिए, नकारात्मक विचार मेरे लिए बिल्कुल भी मायने नहीं रखते। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।' (ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly के घर आधी रात गुल हुई बिजली, गुस्से में लाल हुईं एक्ट्रेस ने अथॉरिटी की लगाई क्लास)

    anupamaa-sachin tyagi

      सचिन त्यागी ने फैंस का जताया आभार

      सचिन त्यागी को उनके किरदार के लिए फैंस का प्यार भी मिला है और अपने फैंस के बारे में एक्टर ने कहा, 'दर्शकों से इतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया पाकर मैं सचमुच बहुत खुश हूं। मुझे खुशी है कि उन्हें दिग्विजय पसंद आ रहा है। मैं अपने काम में अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करता रहूंगा और अपनी परफॉर्मेंस को लेकर किसी को भी शिकायत करने का मौका नहीं दूंगा।' बता दें कि सीरियल में सचिन त्यागी की एंट्री गोवा ट्रैक के साथ ही हुई थी। शो में छोटा सा लीप आया था, जिसके बाद कहानी में कई सारे नए किरदार आए।

      End of Feed