Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actress Nehal Vadoliya Shocking Allegation: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (taarak mehta ka ooltah chashmah) में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया (Nehal Vadoliya) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। नेहल ने एक शॉकिंग खुलासा किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने एक इंडियन क्रिकेटर पर मैसेज करने का आरोप लगाया है। नेहल ने अपने बयान में ये भी बताया है कि वो क्रिकेटर तलाकशुदा है और उसने एक्ट्रेस को इस हद तक मैसेज किए हैं कि एक्ट्रेस ने परेशान होकर उसे ब्लॉक तक कर दिया था। नेहल ने अपने बयान में दावा किया कि वे क्रिकेटर आईपीएल से जुड़ा है। (ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly के घर आधी रात गुल हुई बिजली, गुस्से में लाल हुईं एक्ट्रेस ने अथॉरिटी की लगाई क्लास)
नेहल वडोलिया को क्रिकेटर ने किया मैसेज
हाल ही में नेहल वडोलिया सुनो इंडिया पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस मौके पर नेहल से पूछा गया कि क्या किसी क्रिकेटर का उनके पास मैसेज आया है? इस सवाल का जवाब हां में देते हुए नेहल ने पूरी कहानी बताई। नेहल ने हंसते हुए इस सवाल का जवाब दिया और कहा कि वह उस क्रिकेटर का नाम ले क्या। एक्ट्रेस ने कहा, 'नाम ले लूं?।' फिर उन्होंने आगे कहा, 'इतना पता नहीं है, राजस्थान रॉयल्स का है। तलाक हो चुका है।' जब उनसे पूछा गया कि क्रिकेटर ने उन्हें किस तरह के मैसेज किए थे तो इस पर नेहल ने बताया कि क्रिकेटर अक्सर उसकी सोशल मीडिया स्टोरीज पर कमेंट करता था और उनकी खूबसूरती की तारीफ करता था। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: कोर्ट मैरिज से पहले अरमान की होगी दर्दनाक मौत, अभिरा की जिंदगी में आएगा तूफान?)
