टीवी मसाला

Rupali Ganguly के घर आधी रात गुल हुई बिजली, गुस्से में लाल हुईं एक्ट्रेस ने अथॉरिटी की लगाई क्लास

Rupali Ganguly Slams Authorities Over Hours Long Power Outage: एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को आधी रात बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Image

Rupali ganguly (photo credit- instagram)

Rupali Ganguly Slams Authorities Over Hours Long Power Outage: सीरियल अनुपमा (Anupama)एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) हर मुद्दे पर बोलने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं। कभी वह बेजुबान जानवरों के लिए आवाज उठाती हैं, तो कई बार वह अपने आसपास चल रही परेशानियां का जिक्र भी करती हैं और अब रुपाली गांगुली ने खुद को हुई परेशानी पर अपनी भड़ास निकाली हैं। बीती रात रुपाली गांगुली के घर समेत पूरी बिल्डिंग में बिजली का आना जाना लगा है और हद तो तब हो गई जब बिजली काफी देर के लिए चली गई, जिसके बाद एक्ट्रेस का गुस्सा फटा है। रुपाली ने अधिकारियों को खूब सुनाया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: कोर्ट मैरिज से पहले अरमान की होगी दर्दनाक मौत, अभिरा की जिंदगी में आएगा तूफान?)

    बिजली कटौती पर भड़कीं रुपाली गांगुली

    बीती रात रुपाली गांगुली की बिल्डिंग समेत दो और बिल्डिंग में बिजली का ड्रामा देखने के लिए मिला। कभी बिजली आ रही तो कभी जाती रही। इस वजह से परेशानी रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। रुपाली ने बताया कि जब कंप्लेट की गई, तब भी उनकी परेशानी का हल आडानी ग्रुप की तरफ से नहीं किया गया। रुपाली ने सुबह सुबह लगभग 5 बजकर 29 मिनट पर X पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'कल रात 11 बजे से हमारी बिल्डिंग और दो अन्य बिल्डिंगों में बिजली गुल है। लाइटें आती-जाती रहीं, लेकिन अब रात 1 बजे से बिल्कुल नहीं आ रही हैं... आपके बेकार चैटबॉट पिछले 4 घंटों से कह रहे हैं कि समस्या 34 मिनट में ठीक हो जाएगी और अब कह रहे हैं कि बिजली गुल है ही नहीं! और ये मुंबई है! @AdaniOnline.. जब फाइनेंशियल राजधानी में ऐसा हो रहा है, तो सोच भी नहीं सकते कि छोटे कस्बों और गांवों में रहने वाले लोग क्या झेल रहे होंगे।' ( ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: शेरनी बनकर मायरा करेगी साइको ऋषभ की हालत टाइट, कावेरी पोद्दार का फूटेगा गुस्सा)

    रुपाली गांगुली को फैंस का मिला सपोर्ट

    रुपाली गांगुली के घर रविवार सुबह 7.30 बजे तक बिजली नहीं आई थी और इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने अपने ही पोस्ट पर कमेंट करके किया। रुपाली ने अपनी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'अभी तक बिजली नहीं आई है। रुपाली गांगुली के इस पोस्ट पर फैंस बड़ी संख्या में रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह तो नरक जैसा था। गर्मी, उमस और शोर। ए विंग से एक व्यक्ति आज सुबह अदानी कार्यालय गया था। लगता है वह बंद था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है अचानक बिजली कटौती फिर से शुरू हो गई है। आजकल प्रमुख शहरों में यही हो रहा है।'

    साल 2020 में उठ चुका है मुद्दा

    साल 2020 में मुंबई में काफी समय तक बिजली कट की समस्या देखने के लिए मिली थी। तब बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों ने इसके खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, अली फजल, निमरत कौर, कुणाल खेमू और दिव्यांका त्रिपाठी समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त की थी।
    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article