Rupali Ganguly Video: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी शो अनुपमा से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस शो ने रुपाली गांगुली को रातों-रात स्टार बना दिया है। आज रुपाली गांगुली के शो अनुपमा को लोग खूब पसंद करते हैं। टीआरपी लिस्ट में भी अनुपमा का ही दबदबा दिखाई देता है। हाल ही में अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ISPL 2026 के इवेंट में स्पॉट हुई। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर जगह वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।
pic credit- ISPL/ twitter
सचिन तेंदुलकर ने रुपाली गांगुली को दिया क्रिकेट का ज्ञान
एक्स पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली नजर आ रही हैं। वीडियो में सचिन, रुपाली को क्रिकेट सीखाते नजर आ रहे हैं। वहीं रुपाली भी ध्यान से सचिन की बातें सुन रही है। इस क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। लोग वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह भगवान से सीखने को मिल रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब तो रुपाली गांगुली स्टार क्रिकेटर बन जाएंगी।' इसी तरह से लोग वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं।
टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं रुपाली गांगुली
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रुपाली का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो साड़ी लुक में कहर ढा रही थी। वहीं रुपाली गांगुली इन दिनों टीवी शो अनुपमा को फिर से हिट बनाने के लिए खूब मेहनत कर रही है। काफी समय से अनुपमा की रेटिंग डाउन जा रही है ऐसे में मेकर्स और रुपाली शो को दिलचस्प बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
