Rupali Ganguly On Youtuber Jyoti Malhotra: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) फ़ेम रूपाली गांगुली देश से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हटती। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी रूपाली ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रूपाली के अंदर की देशभक्ति से हर कोई वाकिफ इन दिनों हो चुका है। अभी बीते दिन फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा सुर्खियों में आ गई जब उनपर पाकिस्तान मुल्क के लिए जासूसी का इल्जाम लगा। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर अपनी कस्टडी में रख लिया। ये देख रूपाली गांगुली भी इस मामले पर बोलने से नहीं चूंकि, आइए देखिए एक्ट्रेस के ट्वीट।
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले मामले पर जेल भेज दिया गया। ऐसे में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने ट्वीटर पर लिखा कि ऐसे लोगों को पता ही नहीं चलता कि पाकिस्तान के प्रति उनका प्यार कब भारत के प्रति नफरत में बदल जाता है। पहले तो वे 'अमन की आशा' की बात करते हैं और अंत में भारत से नफरत करने लगते हैं। न जाने ऐसे कितने लोग हैं जो देश के खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए।' रूपाली ने ज्योति को सख्त से सख्त सजा मिलने की मांग उठाई।
रूपाली गांगुली की इस बात से लोग सहमत उनकी मामले पर बोलने के लिए तारीफ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा को पकिस्तान्त के हाई कमिशन के कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश ने डिनर पर बुलाया था। दानिश के साथ अली एहसान ने ज्योति को पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों से भी मिलवाया था। ज्योति कई बार पकिस्तान जा चुकी थी।
