Rupali Ganguly के मानहानि का केस करते ही सौतेली बेटी को आई अक्ल, ये कदम उठाकर किया खुद को दुनिया से दूर

Rupali Ganguly Step Daughter Private Her Account: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने हाल ही में अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) पर 50 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज किया है। ऐसे में अब केस होते ही ईशा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर खुद को अलग कर लिया है।

Rupali Ganguly Step Daughter Private Her Account: कुछ समय से टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के चलते कंट्रोवर्सी का शिकार बनी हुई हैं। सौतेली बेटी के आरोप लगने के बाद अब रूपाली ने मानहानि का केस दर्ज किया है। रूपाली गांगुली ने कल 11 नवंबर को अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा पर 50 करोड़ का मानहानि केस फाइल किया है जिसे सना रईस खान लड़ रही हैं। इन सब विवादों के बीच ईशा वर्मा ने यूजर से दूरी बनाने के लिए कुछ ऐसा किया है जिसे देख किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

Rupali Ganguly Step Daughter Esha Verma Private Her Account

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने पति अश्विन की एक्स पत्नी सपना की बेटी ईशा पर 50 करोड़ का मानहानि केस किया है। रूपाली का मानना है कि उनकी छवि को मैला किया और पॉपुलैरिटी का फायदा उठाया गया है। इन सब विवादों के बीच ईशा वर्मा (Esha Verma) जो अपने इंस्टाग्राम पर लगातार रूपाली के खिलाफ खुलासे करती थीं अब अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। जी हाँ, मानहानि का केस होते ही ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। अब यह देख लोग रूपाली की सौतेली बेटी पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ईशा ने वीडियो शेयर कर रूपाली और पिता अश्विन को 'बदमाश लोग' कहा था।

End of Feed