Rupali Ganguly At Durga Puja 2026: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। इस शो के जरिए रुपाली गांगुली घर-घर में छा गई हैं। उनका ये शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। 'अनुपमा' सीरियल में अनुपमा अक्सर भगवान की भक्ति में लीन नजर आती है। लेकिन किरदार की तरह ही रुपाली गांगुली असल जिंदगी में भी काफी धार्मिक हैं। नवरात्रों के खास मौके पर एक्ट्रेस दुर्गा पूजा में बिजी चल रही हैं। वहीं आज रुपाली गांगुली नॉर्थ मुंबई की दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला का भी हिस्सा बनीं। उनसे जुड़े वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी ने शेयर किया फेयरवेल वीडियो, आखिरी दिन भावुक हुए रोहित सुचांती
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपने वीडियो में पारंपरिक बंगाली साड़ी में नजर आईं। व्हाइट और रेड बॉर्डर वाली इस साड़ी में रुपाली गांगुली का अंदाज बेहद खूबसूरत लगा। रुपाली गांगुली ने दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचने के बाद पहले माता-रानी के सामने पूजा अर्चना की। इसके बाद वह सिंदूर खेला में शामिल हुईं। रुपाली गांगुली और तनीषा मुखर्जी पंडाल से आए वीडियो में एक-दूजे को सिंदूर लगाती नजर आईं। रुपाली गांगुली ने अपनी बेटी आद्या से भी सिंदूर लगवाया। दुर्गा माता की विदाई से पहले सिंदूर खेला की रस्म खूब धूम-धाम से की जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya ने नए शो की शुरुआत से पहले की पूजा, वीडियो देख केमिस्ट्री पर फिदा हुए लोग
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के साथ-साथ उनकी ऑनस्क्रीन बेटी अद्रिजा रॉय भी नॉर्थ मुंबई की दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। अद्रिजा रॉय अपने मंगेतर के साथ सिंदूर खेला में शामिल हुई थीं। बता दें कि बीते दिन रुपाली गांगुली का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपनी को-एक्ट्रेस शिवानी चक्रवर्ती के साथ धुनुची डांस करती नजर आईं। इस वीडियो में रुपाली गांगुली का उत्साह देखने लायक रहा। ढोल की धुन पर रुपाली गांगुली और शिवानी चक्रवर्ती ने झूमकर डांस किया।
