Anupama के डायरेक्टर संग रूपाली गांगुली ने दिए खूबसूरत पोज, अब फैन्स उठा रहे ये सवाल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 7, 2023, 01:17 PM IST

Rupali ganguly marathi attire Looks Stunning: 'अनुपमा' एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन्हीं तस्वीरों में रूपाली का मराठी मुलगी अवतार देखने को मिल रहा है। रूपाली गांगुली की ये तस्वीरें रुशद राणा और केतकी वलवालकर की शादी से जुड़ी हुई हैं।

रूपाली गांगुली इन दिनों टीवी सीरियल अनुपमा को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। सीरियल को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और लगातार ये टीआरपी में भी नंबर-1 बना हुआ है। हाल ही में अनुपमा की पूरी स्टारकास्ट को एकसाथ पार्टी के मूड में देखा गया। सभी अनुपमा के एक्टर रुशद राणा और क्रिएटिव डायरेक्टर केतकी वालावलकर की शादी में पहुंचे थे। इस दौरान दर्शकों को प्यार अनुपमा को ट्रैडिशनल अटायर में लाइमलाइट चुराते हए देखा गया। अब हाल ही में रूपाली गांगुली ने रुषद राण की शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो मराठी मुलगी बनीं नजर आ रही हैं।

Rupali ganguly

Rupali ganguly

'अनुपमा' एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन्हीं तस्वीरों में रूपाली का मराठी मुलगी अवतार देखने को मिल रहा है। रूपाली गांगुली की ये तस्वीरें रुशद राणा और केतकी वलवालकर की शादी से जुड़ी हुई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस रूपाली, अनुपमा के डायरेक्टर राजन शाही के साथ खूबसूरत पोज देती नजर आ रही है। रूपाली को 'अनुपमा' के बाकी किरदारों के साथ भी खूब पोज देते हुए देखा जा सकता है। यहां देखें रूपाली गांगुली की तस्वीरें-

End of Feed