Rupali Ganguly ने सौतेली बेटी से एक बार में लिया सारा बदला, मानहानि का केस ठोक वसूलेंगी 50 करोड़ रुपए

Rupali Ganguly Filed Defamation Case Against Esha Verma: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है और वो भी 50 करोड़ का। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Rupali Ganguly Filed Defamation Case Against Esha Verma: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस के पति अश्विन वर्मा की बेटी ईशा वर्मा ने इल्जाम लगाए हैं कि एक्ट्रेस ने मां कि ज्वेलरी चोरी की और न्यू यॉर्क में आकार माता-पिता के बेडरूम में सोती थीं। इन सब घिनौने इल्जाम के बाद अब रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा पर 50 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया है। इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Rupali Ganguly Filed Defamation Case Against Esha Verma

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) पर गंदे और घिनौने इल्जाम लगाने के लिए मानहानि का केस दर्ज कराया है। इस केस को कोई और नहीं बल्कि फेमस सेलेब्रिटी वकील सना रईस खान लड़ रही हैं रूपाली गांगुली की तरफ से। कल मीडिया के आगे बयान देते हुए सना ने कहा कि हमने उनकी सौतेली बेटी को उनके झूठे और नुकसानदायक बयानों के जवाब में मानहानि का नोटिस जारी किया है क्योंकि रूपाली गांगुली पब्लिसिटी के लिए मानहानि करने वाले हथकंडों के इस्तेमाल के सख्त खिलाफ हैं और उन्होंने बेसलेस दावों से अपनी इमेज की रक्षा के लिए यह कानूनी कदम उठाया है।

End of Feed