Zareen Khan संग अभिनव शुक्ला ने गुपचुप फिल्माया लिपलॉक सीन, मूवी देख भड़क उठी Rubina Dilaik; बोलीं- दुख हुआ

Rubina Dilaik On Abhinav Shukla Lip Lock Scene: अभिनव शुक्ला ने फिल्म 'अक्सर 2' में जरीन खान संग लिपलॉक सीन फिल्माया था। लेकिन दोनों का ये सीन देखकर रुबीना दिलैक का दिल टूट गया।

Rubina Dilaik On Abhinav Shukla Lip Lock Scene: टीवी के पॉपुलर एक्टर अभिनव शुक्ला और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इंडस्ट्री की पॉपुलर और फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने हिना खान व रॉकी जायसवाल संग मिलकर एक शो की शुरुआत की है, जिसका नाम उन्होंने 'पीओवी' रखा है। इस शो में ही अभिनव शुक्ला ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म में लिपलॉक सीन फिल्माया था, जिससे रुबीना दिलैक काफी निराश हो गई थीं। रुबीना दिलैक ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उन्हें मरने मत दो', Sonam Wangchuk के समर्थन में उतरीं Rubina Dilaik, बताया- असली हीरो

rubina dilaik on abhinav shukla

अभिनव शुक्ला के लिपलॉक सीन पर भड़क गई थीं रुबीना दिलैक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    रुबीना दिलैक ने अपने उस शो में बताया कि उन्होंने ऑनस्क्रीन कभी भी किसिंग सीन्स नहीं दिये हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने कहा कि अभिनव शुक्ला ने अपने करियर में कई रोमांटिक सीन फिल्माए हैं। रुबीना दिलैक ने 'पीओवी' में बताया कि अभिनव शुक्ला ने उन्हें बगैर बताए एक फिल्म में किसिंग सीन्स दिये। लेकिन जब वह उस मूवी को देखने पहुंचीं तो फिल्म में पति के लिपलॉक सीन देखकर उनका दिल बहुत दुखा था। रुबीना दिलैक की बात पर अभिनव शुक्ला ने कहा, "मेरे पास स्क्रिप्ट आई थी, जिसमें लिखा था कि एक या दो जगह लिपलॉक सीन होंगे। लेकिन इन सीन्स के लिए मेकर्स आश्वस्त नहीं थे। उनका कहना था कि अगर कलाकारों की आपस में बनी या वो ऑनस्क्रीन इंटीमेटी को लेकर सहज हुए, तभी ये सीन्स करवाएंगे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hina Khan संग नए शो के लिए ट्रोल हुईं Rubina Dilaik, मिला 'चुगली चाची' का टैग; अब बोलीं- गधा बनने से अच्छा...

    End of Feed