टीवी मसाला

Hina Khan संग नए शो के लिए ट्रोल हुईं Rubina Dilaik, मिला 'चुगली चाची' का टैग; अब बोलीं- गधा बनने से अच्छा...

Hina Khan-Rubina Dilaik Trolls For New Show: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक अपने नए शो के लिए खूब ट्रोल हो रही हैं। लेकिन इस ट्रोलिंग के बीच अब रुबीना दिलैक ने पोस्ट शेयर की है।

Image

रुबीना दिलैक ने ट्रोलिंग के बीच शेयर की पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Hina Khan-Rubina Dilaik Trolls For New Show: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक की दोस्ती खूब सुर्खियां बटोर रही है। दोनों की दोस्ती 'पति पत्नी और पंगा' में गहरी हुई थी। वहीं अब रुबीना दिलैक और हिना खान ने अपने-अपने पति के साथ एक नए शो की शुरुआत की, जिसका नाम है 'पीओवी।' इस शो के पहले एपिसोड में हिना खान-रॉकी जायसवाल और रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला एक साथ शिल्पा शिंदे व गौरव खन्ना की निजी जिंदगी पर चर्चा करते नजर आए। लेकिन अपने इस शो के लिए हिना खान और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) बुरी तरह ट्रोल हो गईं। लोगों ने उन्हें 'चुगली चाची' और 'मोहल्ले की आंटी' तक का टैग दे दिया। हालांकि इस ट्रोलिंग के बीच रुबीना दिलैक ने भी पोस्ट शेयर कर हेटर्स को करारा जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कौन हो तुम ये बोलने वाली...' Hina Khan पर आई बात तो Rocky Jaiswal ने शिल्पा शिंदे की लगा डाली क्लास

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), हिना खान, रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने शिल्पा शिंदे द्वारा प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण केस करने पर चर्चा की। उन्होंने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को मुद्दा बनाया। साथ ही बच्चे न करने के फैसले पर भी बात की। लेकिन ये चीजें दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आईं। एक यूजर ने चारों का वीडियो शेयर कर लिखा, "यही वो चार लोग हैं, जिनसे दूर रहना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "काम दो इनको कोई। घर बैठकर चुगलियां कर रहे हैं। ऑडिशन दो जाकर, कुछ काम भी मिल जाएगा शायद।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मोहल्ले की चुगलखोर आंटी।" चौथे यूजर ने लिखा, "ये शो पड़ोस की आंटी की तरह चुगली करने का यू-ट्यूब और मॉडर्न वर्जन है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस पर Rubina Dilaik-Hina Khan का तंज, गौरव-आकांक्षा के तलाक पर भी मारा ताना

Rubina Dilaik ने ट्रोलिंग के बीच शेयर की पोस्ट

Rubina Dilaik ने ट्रोलिंग के बीच शेयर की पोस्ट

    रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और हिना खान अपने नए शो के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। लेकिन इस ट्रोलिंग के बीच रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जिसमें लिखा था, "गधा जिसपर सब सवारी कर चले जाएं, उससे ज्यादा वो भेड़िया बनना अच्छा है जिससे सब नफरत करें।" रुबीना दिलैक यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अगली पोस्ट में लिखा, "नकली लोग आपसे नफरत करते हैं जब आप असली बनते हो। टॉक्सिक लोग आपसे नफरत करते हैं जब आप सीमा तय करते हो। मुफ्तखोर आपसे नफरत करते हैं जब आप ना कहते हो। मैनिपुलेटर आपसे नफरत करते हैं जब आप समझ जाते हो कि वो क्या कर रहे हैं। अगर आप नापसंद होना हैंडल कर सकते हो तो आप वो बन जाते हो, जिसे कोई कंट्रोल नहीं कर सकता।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article