Anupamaa Spoiler 21 July 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों का दिल खूब जीता है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' बीते कई सालों से लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' (Anupamaa) में बीते दिन दिखाया गया कि प्रेम श्रुति को औकात दिखाता है। दूसरी तरफ अनुपमा के हाथ में चोट लग जाती है, लेकिन उसकी फिक्र करने की जगह पाखी को सिर्फ पैसों की चिंता होती है। वहीं बा प्रेरणा के शॉर्ट्स पहनने पर बवाल मचाती हैं। हालांकि 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa में मोहसिन खान की एंट्री की खबर निकली झूठी, राजन शाही ने किया साफ; बोले- एक नया शो बनाएंगे...
प्रेरणा के लिए अनुपमा से दर्द बांटेगा अंश
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि अंश अनुपमा से मिलने आएगा और उसका हाल-चाल पूछेगा। लेकिन वो अपना दर्द भी अनुपमा से बांटेगा। अंश अनुपमा से कहेगा कि बा बार-बार मेरा घर, मेरी मर्जी, मेरा सब कहती हैं। आपके वक्त में सास-बहू के रिश्ते फॉर्मल होते थे, लेकिन आपने कभी भी किंजल काकी और पाखी फई में फर्क नहीं किया। कल को अगर पलटकर प्रेरणा ने जवाब दे दिया तो क्या होगा। इसपर अनुपमा बोलेगी कि तू बिल्कुल सही है, लेकिन ये चीज तुझे ही संभालनी पड़ेगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa में खत्म हुआ पराग त्यागी का किरदार? एक्टर Rahil Azam ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी

Anupamaa में आए महाट्विस्ट
अनुपमा की बढ़ेगी मुसीबत
अनुपमा अपने हाथ की वजह से परेशान होगी। अगले दिन भी सुबह जब वो अपना गिलास पकड़ने की कोशिश करेगी तो अनुपमा के हाथ से गिलास छूट जाएगा। उसके हाथ की सूजन कम नहीं होगी, साथ ही दर्द भी बढ़ जाएगा। इसपर हर कोई अनुपमा की फिक्र करेगा। लेकिन अनुपमा कहेगी कि मैं अपना मौका छोड़ नहीं सकती। अब जो भी होगा देखा जाएगा।

Anupamaa में आए महाट्विस्ट
अनुपमा पर सवाल खड़ा करेंगी शेफ मनप्रीत
अनुपमा के हाथ की चोट देख बाकी शेफ पूछेंगे आप ये कर भी पाएंगी। लेकिन शेफ मनप्रीत अनुपमा पर तंज कसेंगी और कहेंगी कि आप ये बचपना कर क्यों रही हैं? अनुपमा जवाब देगी कि ये बचपना नहीं, जिम्मेदारी है। शेफ मनप्रीत कहेगी कि आप दावा कैसे कर सकती हैं कि आप काम कर लेंगी, आपको चोट लगी भी है? क्या पता आपने ये दिखाने के लिए बांधी हो? मैंने लोगों को सहानुभूति या नंबर के लिए लोगों को बहाने बनाते देखा है। आपने इसलिए बहाना बनाया है तो यहां ये सब नहीं चलने वाला।

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट
अनुपमा के सपोर्ट में उतरेगा प्रेम
'अनुपमा' (Anupamaa) में आगे दिखाया जाएगा कि प्रेम मनप्रीत को जवाब देगा कि चोट अनुपमा जोशी को मेरे कैफे के सामने लगी है। वहीं परी भी बोलेगी कि मुझे बचाते हुए इन्हें ये चोट लगी है। राही प्रेम का शुक्रिया कहेगी, लेकिन प्रेम बोलेगा कि मैंने उन्हें इसलिए बचाया, ताकि मैं दुनिया के सामने इन्हें हरा सकूं। दूसरी ओर मनप्रीत का एटीट्यूड देखकर दिग्विजय उसे अनुपमा से माफी मांगने के लिए कहेगा।
